---Advertisement---

EPFO में एक महीने में 13.41 लाख नए सदस्य जुड़े, रोजगार में बंपर इजाफा

EPFO के नए आंकड़े बताते हैं रोजगार में बढ़ोतरी और महिला कार्यबल की बढ़ती भागीदारी जो अपने आप में एक अच्छा संकेत है। वहीं इसमे युवाओं की भी भागेदारी बढ़ी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 25, 2024 4:32 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अक्टूबर माह में 13.41 लाख नए सदस्यों का जोड़ा, जो रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी और कर्मचारियों में उनके अधिकारों और लाभों के प्रति बढ़ी जागरूकता को दर्शाता है। बता दें कि यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई है। जो अपने आप मे एक अच्छा खासा रिकॉर्ड है।

EPFO में युवा सदस्य का योगदान प्रमुख

अक्टूबर महीने में EPFO ने लगभग 7.50 लाख नए सदस्य जोड़े, जिनमें से 58.49% सदस्य 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के थे। इन सदस्यों की कुल संख्या 5.43 लाख है, जो यह बताती है कि ज्यादातर नए सदस्य युवा वर्ग से हैं, खासकर वे जो पहली बार नौकरी ढूंढ रहे हैं। यह वृद्धि अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के अवसरों को दर्शाती है।

ईपीएफओ में महिलाओं की भागीदारी अधिक

बता दें कि अक्टूबर में लगभग 2.09 लाख महिलाएं EPFO में नए सदस्य के रूप में जुड़ीं, जो पिछले साल के अक्टूबर की तुलना में 2.12% की वृद्धि है। इस माह में कुल 2.79 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जो कार्यस्थल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और समावेशिता को दर्शाता है।

राज्यवार EPFO सदस्यता में वृद्धि, महाराष्ट्र सबसे आगे

राज्यवार विश्लेषण के अनुसार, अक्टूबर में EPFO में सबसे अधिक सदस्य जुड़ने वाले शीर्ष पांच राज्य और संघ राज्य क्षेत्र कुल नेट सदस्यता का 61.32% हिस्सा बनते हैं। महाराष्ट्र सबसे प्रमुख राज्य था, जिसने कुल नेट सदस्यता का 22.18% जोड़ा। अन्य प्रमुख राज्य जैसे कर्नाटका, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और गुजरात ने भी पांच प्रतिशत से अधिक सदस्य जोड़े।

सदस्य और उनका भविष्य निधि ट्रांसफर

ईपीएफओ डेटा में यह भी दिखाया गया है कि अक्टूबर में लगभग 12.90 लाख सदस्य पहले अपने रोजगार को छोड़कर फिर से EPFO से जुड़ गए। यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 से 16.23% अधिक है। इन सदस्यों ने अपने नौकरी बदलने पर अपने EPF खातों को ट्रांसफर किया, जो उनके दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से लाभकारी है।

रोजगार और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा

EPFO के आंकड़े यह स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है, खासकर युवा वर्ग और महिलाओं के बीच। इसके अलावा, EPFO द्वारा प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की ओर बढ़ती जागरूकता और सदस्यता को लेकर सकारात्मक संकेत मिलते हैं।

Article Source: IANS

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026