---Advertisement---

Financial Rule Change from 1st May 2025: ATM निकासी से लेकर राशन कार्ड ई-केवाईसी नियमों तक, 1 मई 2025 से इन वित्तीय नियमों में होगा बड़ा बदलाव

Financial Rule Change from 1st May 2025: 1 मई से कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे है, जिसका सीधा असर आमलोगों की जेब पर पड़ेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2025 2:36 अपराह्न

Financial Rule Change from 1st May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Financial Rule Change from 1st May 2025: अप्रैल 2025 का महीना खत्म होने वाला है और मई का महीना जल्द शुरू हो जाएगा। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई तरह के नियमों में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी तरह 1 मई को भी कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। चलिए आपको बताते है कि 1 मई 2025 से किन नियमों में बदलाव होंगे।

गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की उम्मीद – Financial Rules Change from 1st May 2025

गौरतलब है कि हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। बता दें कि पिछले से पिछले महीने ही गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए थे। वहीं अब उम्मीद की जा रही है सरकार इस बार भी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर सकती है।

ATM निकासी की नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

बता दें कि आरबीआई ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि एटीएम ऑपरेटरों की ओर से काफी दिनों से ट्रांजैक्शन चार्ज में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। अगर नए नियम की बात करें अब ग्राहकों को 3 ट्रांजैक्शन के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रूपये देने होगे। हालांकि अगर कोई ग्राहक अपने बैंक के एटीएमस से ही पैसे निकालता है तो वह लिमिट 5 बार की है। सबसे खास बात है कि अगर किसी ग्राहक की लीमिट खत्म हो जाती है और वह चौथी बार बैलेंस चेक करता है तो उसे भी चार्ज देना पड़ सकता है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी कराना होगा अनिवार्य – Financial Rule Change from 1st May 2025

सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। इसी बीच राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, यानि अगर राशन कार्ड में धारक का नाम है तो उसे ईकेवाईसी कराना होगा और इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल तक की है। हालांकि धारक घर बैठे यह कर सकते है, बस उन्हें मेरा केवाईसी डाउनलोड करना होगा, इसके बार सारी जरूरी डिटेल दर्ज करके अपडेट करना होगा, जिसके बाद यह कंप्लीट हो जाएगा।

1st May से पेंशन नियमों में होंगे कई बड़े बदलाव

जानकारी के मुताबिक लगातार पेंशनर्स आरबीआई को पेंशन को लेकर शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद आरबीआई ने नियमों में कई बदलाव किए है। हर साल 30 अप्रैल तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। पेंशन जमा करने की अंतिम तिथि हर महीने के आखिरी कार्य दिवस तक तय की गई है। प्रत्येक पेंशन लेनदेन के लिए एसएमएस/ईमेल अलर्ट की शुरुआत होगी। बैंकों को एक समर्पित पेंशन हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा। पेंशन राशि में विसंगतियों की तत्काल रिपोर्टिंग के लिए एक हेल्पडेस्क बनाया जाएगा। डिजिटल पेंशन पासबुक प्रणाली की शुरुआत की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026