---Advertisement---

Fixed Deposit: SBI ने अपने कस्टमर्स को दी सौगात! स्पेशल एफडी स्कीम की तारीख को किया आगे, जानें डिटेल

Fixed Deposit: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। एसबीआई ने स्पेशल एफडी स्कीम की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2023 4:00 अपराह्न

Fixed Deposit
Follow Us
---Advertisement---

Fixed Deposit: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कस्टमर्स को एक बड़ी सौगात दी है। एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल फिक्सड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit) को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। एसबीआई के इस कदम से करोड़ों कस्टमर्स को फायदा होगा।

क्या है एसबीआई की स्कीम

दरअसल, SBI WECARE स्कीम का लाभ लेने की तारीख को अब 30 जून 2023 कर दिया है। मतलब अब इस स्कीम में निवेश करने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले इस स्कीम की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 थी।

ये भी पढ़ें: GDP: भारत की उम्मीदों को World Bank ने दिया झटका, 2024 के लिए घटाया विकास दर का अनुमान

एसबीआई की स्कीम कब हुई लॉन्च

एसबीआई ने इस स्कीम को साल मई 2020 में लॉन्च किया था। बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी स्कीम को इसलिए पेश किया था, ताकि उनके आने वाले समय को सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके। इस स्कीम का मुख्य मकसद है सीनियर सिटीजन की आय को सुरक्षित करना।

एसबीआई ने दी जानकारी

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सीनियर सिटीजन इस स्कीम में 5 से 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। एसबीआई के इस कदम से निवेश करने वालों को काफी बड़ा फायदा होगा।

स्कीम से मिलेगा लोन का फायदा

यहां पर आपको बता दें कि अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो ग्राहकों को लोन का फायदा भी मिल सकता है। मगर आयकर विभाग के मुताबिक, इस स्कीम से होने वाली कमाई पर कस्टमर्स को टीडीएस देना होगा।

इन बैंकों ने नहीं बढ़ाई स्कीम की तारीख

इससे अलावा ICICI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम 7 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। वहीं, HDFC बैंक की स्पेशल एफडी और IDFC बैंक की स्पेशल एफडी को आगे नहीं बढ़ाया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026