गुड न्यूज! प्रयागराज से मात्र इतने घंटे में पहुंच सकेंगे Noida International Airport, इन शहरों में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, जानें सबकुछ

Noida International Airport: यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बीछ रहा है। वहीं अब नोएडा एयरपोर्ट से प्रयागराज तक की सीधी कनेक्टिविटी होगी।

Noida International Airport

फाइल फोटो

Noida International Airport: जिससे देश के सबसे और खूबसूरत Noida International Airport की पहुंच और आसान होने वाली है। यूपी सरकार की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी दी गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने का फैसला लिया गया हैय

जो एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। मालूम हो कि नोएडा एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, आने वाले कुछ महीनों में यहां अन्य देशों के लिए फ्लाइटों का संचालन होगा। यही कारण है कि यूपी सरकार ने यह फैसला लिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport से कनेक्ट होगा गंगा एक्सप्रेसवे

देश के सबसे चर्चित एयरपोर्ट में से एक Noida International Airport से गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्ट किया जाएगा। जिससे कनेक्टिविटी के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी काफी कम हो जाएगी।

मात्र 6-7 घंटे में यह दूरी तय हो रही है। वहीं बीते दिन कैबिनेट बैठक में योगी सरकार की तरफ से अहम ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए करीब 74 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके बनना से एयरपोर्ट से प्रयागराज की दूरी मात्र 7 घंटे की ही रह जाएगी।

इन शहरों में रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

अगर रूट की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव हरदोई होते हुए मेरठ पहुंचती है। समय की बात करें तो मात्र 7-8 घंटे में यह सफर पूरा हो जा रहा है। वहीं अब एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी होने से रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

साथ ही इस रूट पर होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। गौरतलब है कि धार्मिक पर्यटन स्थल के मामले में भी प्रयागराज काफी प्रमुख शहर है। यानि विदेश से आने वाले भी एयरपोर्ट से सीधा प्रयागराज पहुंच सकेंगे।

 

Exit mobile version