CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीयों के पावन महापर्व दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं. आज 8 नवंबर 2026 को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस विशेष अवसर पर उन्होंने समाज के हर वर्ग के जीवन में खुशहाली की कामना की और एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि कोई भी आंगन अंधकार में न रहे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह संदेश केवल त्योहार की बधाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर गरीब और जरूरतमंद परिवार तक विकास और रोशनी पहुंचाने के सरकारी संकल्प को भी दिखाता है.
CM Yogi Adityanath ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, ‘सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं.मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है.
देखें पोस्ट
सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है।
प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो।
जय जय सियाराम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2026
कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है.प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो.जय जय सियाराम.’
सीएम योगी ने अयोध्या के दीपोत्सव को दिलाई दुनिया में अनोखी पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अयोध्या के दीपोत्सव ने पूरे विश्व में एक नई पहचान बनाई है. इस साल भी राम की पैड़ी के 56 घाटों पर एक साथ 30 लाख से अधिक दीए जलाए गए, जिससे नया कीर्तिमान बनाया है. इस बार भी लाखों दीयों से रामनगरी को जगमगाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि, प्रभु श्री राम की कृपा से पूरा प्रदेश विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है और यह दीपोत्सव देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है.
