Firozabad Viral Video: दर्दनाक! खेत में लड़की के साथ दरिंदो ने दिखाई हैवानियत, हफ्ते बाद जिंदगी से हार गई जंग, इस तरह पुलिस ने लिया एक्शन

Firozabad Viral Video: एक लड़की को संदिग्ध हालत में खेत में देखने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश जारी है। वहीं इस पर पुलिस ने जिस तरह से रिएक्ट किया वह इंसाफ की लड़ाई को दिखाने के लिए काफी है।

Firozabad Viral Video

Photo Credit- Google Firozabad Viral Video

Firozabad Viral Video: महिला की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर आक्रोश का दौर जारी है जहां लोगों के बीच एक अलग ही हड़कंप देखा जा रहा है। दरअसल फिरोजाबाद वायरल वीडियो एक बार फिर चर्चा में है जहां बेरहमी से बदमाशों द्वारा उत्पीड़न के बाद संदिग् हालत में एक लड़की को छोड़ दिया जाता है। वहीं एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ने वाली लड़की को लेकर खबर है कि वह अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ले ली। वहीं इस सबके बीच आखिर पुलिस ने किस तरह से रिएक्ट किया आइए जानते हैं डिटेल्स।

लड़की की संदिग्ध हालत देख लोगों के बीच हड़कंप

फिरोजाबाद वायरल वीडियो को लेकर बात करें तो कहा जा रहा है कि 31 अक्टूबर को युवती घर से निकली और उसे बाद में गंभीर हालत में खेत से बरामद किया गया। जहां वह संदिग्ध स्थिति में पड़ी हुई मिली। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे तो बाद में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान लगभग एक हफ्ते बाद लड़की की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं इस पर संज्ञान लेते हुए आखिर पुलिस की तरफ से पूरी जानकारी दी गई है।

Firozabad Viral Video पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

वही फिरोजाबाद वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने भी रिएक्ट किया जहां उन्होंने कहा कि “दिनांक 01.11.2026 को थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक युवती अचेत अवस्था में मिलने पर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया और प्राप्त तहरीर के आधार पर 231/26, धारा 109, 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित 5 पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 3 अभियुक्तों की संलिप्तता का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों—ऋषि एवं जगत—को 2.11.2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। तीसरे अभियुक्त शिवांश उर्फ आशिक़ को भी 3.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद अब कोई अन्य गिरफ्तारी शेष नहीं है।

इसके साथ ही बताया गया कि ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर कठोर सजा दिलाने तथा गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Exit mobile version