Nagpur Viral Video: एक आईएएस बनने के लिए ना जाने लोग कितने साल मेहनत करते हैं लेकिन उसे जब ऑन कैमरा नौकर बोल दिया जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। सोशल मीडिया पर नागपुर का एक वीडियो कथित तौर पर खूब वायरल हो रहा है जहां एक आम जनता की तरफ से इस की नौकरी पर सवाल उठाया गया। बिना अपॉइंटमेंट मिलने की जिद की गई। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तब क्या कहा गया आइए जानते हैं नागपुर वायरल वीडियो क्यों चर्चा में है। इसे लेकर यूजर्स के क्या रिएक्शन आ रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है।
अपॉइंटमेंट को लेकर सच ने कर दी आईएएस ऑफिसर की बेइज्जती
🚨 IAS OFFICER : Where is your appointment? Come back later.
MAN : You are a public servant not a private employee. Serving the people who pay your salary is your duty not a favour. https://t.co/UgTei3aSM8
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) November 5, 2026
नागपुर वायरल वीडियो में पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि जब आईएएस ऑफिसर अपने ऑफिस में आए आम जनता से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि “अपॉइंटमेंट कहां है बाद में आना।” इस पर शख्स ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो जानकर इंटरनेट भी हैरान है। जहां वीडियो में देखा सुना जा सकता है कि शख्सि यह कहते हुए नजर आता है कि “तुम नौकर है तुम नौकर है पब्लिक सर्वेंट इसलिए मैं बाहर खड़ा हूं। मेरा कुछ नहीं कर सकते।” सिर्फ अपॉइंटमेंट मांगने को लेकर जिस तरह से शख्स ने तेवर दिखाए वह चर्चा में है।
वीडियो देखकर लोगों की होने लगी बहस
जहां वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “आप एक लोक सेवक है कोई निजी कर्मचारी नहीं पब्लिक की सेवा करना आपका कर्तव्य है एहसान नहीं।” वहीं एक यूजर ने कहा कि पब्लिक सर्वेंट ऑफिसर से भी अच्छे से बर्ताव करें क्योंकि वह भी आपकी तरह इंसान है। एक यूजर ने कहा पब्लिक सर्वेंट होना गर्व की बात है इसे नौकर नहीं कहा जा सकता। कुछ लोग नौकर कहने वाले शख्स का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा बिल्कुल इससे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेने की क्या जरूरत है जबकि यह तो पब्लिक सर्वेंट है।
फिलहाल इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां @NewsAlgebraIND x चैनल से 130000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
