Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते के लिए लड़ रहे आदमी को महिला ने बीवी का मारा ताना, अमीरों की फाइट देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर  एक महिला और कुछ लोगों का विवाद हो रहा है। इस  दौरान महिला एक ऐसा कमेंट कर देती है। जिसे देखने के बाद हर कोई दंग है।

Viral Video

Picture Credit: Gaurav X

Viral Video:  सोसाइटी में अकसर लिफ्ट के अंदर पालतू जानवरों को ले जाने पर विवाद होता रहता है। कभी-कभी ये इतना बढ़ जाता है कि, मारपीट तक होने लगती है। महंगी सोसाइटी की इस फाइट को देखकर लोग इनकी हरकतों को काफी ट्रोल भी करते हैं।  सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते को जबरन लिफ्ट में ले जाने के लिए अड़ी हुई है। वहां पर मौजूद लोग जब उससे कुत्ते के मुंह को कवर करने के लिए कह रहे हैं तो वो लड़ रही है। इतना ही नहीं वो एक आदमी पर पर्सनल कमेंट करते हुए उसकी बीवी पर ही सवाल उठा देती है। अमीरों की इस लड़ाई को देखकर हर कोई दंग है।

लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुआ भयंकर विवाद

लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर हो रही इस लड़ाई के वायरल वीडियो को एक्स पर Gaurav नाम के हैंडस से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूँ मैं!” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला जबरन लिफ्ट के अंदर कुत्ता ले जाना चाहती है।

देखें वीडियो

वहां पर मौजूद लोग काटने से रोकने के लिए डॉग के फेस को कवर करने के लिए बोल रहे हैं। लेकिन महिला जिद पर अड़ी हुई है कि, वो इसे ऐसे ही लेकर जाएगी।  बहस बढ़ने पर वो धमकाते हुए सवाल कर रहे आदमी पर पर्सनल कमेंट कर देती है।  वो आदमी से कहती है कि, तुम्हारी बीवी से बेहतर ही हूं मैं। ये सुनते ही वो चुप हो जाता है।  अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स हंस रहे

लिफ्ट में लड़ती महिला का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 3 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 96000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमामसारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करेत हुए लिखता है कि, ‘कुत्ता बेचारा देख रहा है कि कैसे कुत्तों की तरह लड़ रहें है ये लोग ।’ वहीं, काफी लोग कुत्ते की मालकिन के मजाक उड़ाने पर हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

Exit mobile version