Dhirendra Shastri: दो भगवान की तुलना कर बाबा बागेश्वर धाम विवादों में फंस चुके हैं और उन्हें चौतरफा घेरा जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री की जिन्होंने खुद को श्रीराम का भक्त बताकर भगवान श्री कृष्ण के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से लोगों के बीच बवाल मच गया है। वह निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर को टेढ़ा बताते हुए श्रीराम को सीधा कह दिया। उनके इस बयान की वजह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इस पर केआरके भी प्रतिक्रिया देते हुए दिखे।
क्यों Dhirendra Shastri ने भगवान श्रीकृष्ण को कह दिया टेढ़ा
He is insulting Bhagwan Krishna Ji. Now Andhbhakts will not say one word also. https://t.co/B3yPFcl2dm
— KRK (@kamaalrkhan) November 1, 2026
दरअसल रामजी से तुलना करते हुए श्री कृष्ण भक्तों से धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि “अपने वाले ठाकुर जी का एक भी फोटो देख लो, कहीं बैठे हैं तो टेढ़ें, वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पैर के ऊपर पैर, कमर कहीं लचकाएं, बंसी बजाएं तो टेढ़े। हमारे वाले खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं। हमारे वाले का नाम भी एकदम सीधा, हमारे वाले भगवान का चलना भी एकदम सीधा, दिखते भी सीधे हैं।” वह गुनगुनाते हैं “बंसी बजाना तो खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं।”
श्री कृष्ण भक्तों से यह क्या बोल गए धीरेंद्र बाबा
इतने पर ही वह नहीं रुकते हैं और वह आगे कहते हैं कि “हमारे वाले भगवान का धाम भी सीधा है, अयोध्या धाम। तुम्हारे वाले भगवान का धाम वृंदावन है।” उन्होंने कहा, ”जितने ठाकुर जी वाले बैठे हैं, आज तो ठाकुर जी की भी जय-जयकार हो रही है। तुम्हारे ठाकुर जी बंसी बजाते हैं, ये कोई बड़ी बात थोड़े ही है। बंसी तो ये भी बजा लेते हैं।” हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि हम श्री कृष्णा विरोधी नहीं है बस यह बात आई तो कह दिया हालांकि उनके इस विवादित बयान को लेकर लोग टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं।
KRK ने बाबा बागेश्वर धाम की ली चुटकी
इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर कहा कि “यह भगवान श्री कृष्ण का अपमान कर रहा है और अंधभक्त एक शब्द नहीं कह रहे हैं।” वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने कहा अनपढ़ जाहिल बाबा तो एक ने कहा इसे तो ज्ञान ही नहीं है पता नहीं इसे क्यों लोग बाबा मानते हैं। एक यूजर ने कहा इसे भगवान कभी भी माफ नहीं करेंगे। बाकी लोग भी धीरेंद्र शास्त्री को ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं।
