---Advertisement---

Gautam Adani ने फिर लगाई लंबी छलांग, रातों-रात बढ़ी कमाई, अरबपतियों की लिस्ट में अब इस स्थान पर पहुंचे

Gautam Adani: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। रातों-रात उनकी कमाई में कई गुना इजाफा हुआ है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 12:41 अपराह्न

Gautam Adani
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Adani: भारत से सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल और अडानी एंटरप्राइजेज के मालिक गौतम अडानी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अडानी ने लंबी छलांग लगाई है।

रातों-रात उनकी कमाई में कई गुना इजाफा (Gautam Adani Net Worth Rise) हुआ है। इस छलांग के साथ अब अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप 20 में पहुंच गए हैं।

अरबपतियों की लिस्ट में अब इस स्थान पर पहुंचे

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति में 2.14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस बड़े इजाफे से अब वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट 18वें पायदान पर आ गए हैं।

उन्होंने दुनिया के तीन बड़े अरबपतियों को पछाड़ते हुए ये स्थान हासिल किया है। इससे पहले अडानी 21वें स्थान पर थे। कमाई में हुए इस इजाफे से अब उनकी नेटवर्थ 216 अरब डॉलर पहुंच गई है।

मुकेश अंबानी की कमाई में आई गिरावट

जहां, एक ओर गौतम अडानी के लिए अच्छी खबर है, तो वहीं भारत के सबसे शख्स मुकेश अंबानी की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। उनकी संपत्ति में 1.84 अरब डॉलर की कमी आ आई है, जिससे अब उनकी संपत्ति 94.6 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 11वें स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क को भी भारी मुनाफा हुआ है। सोमवार को उनकी कमाई में 11.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब उनकी नेटवर्थ 216 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026