---Advertisement---

Ghaziabad News: गुड न्यूज! गाजियाबाद में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, रोजगार के नए अवसर होंगे पेदा, जानें सबकुछ

Ghaziabad News: गाजियाबाद में भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से खेल सुविधाओं का विस्तार होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2026 5:15 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी खेल प्रेमी है गाजियाबाद में रहते है और क्रिकेट में दिलचस्पी रखते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल जल्द ही गाजियाबादवासियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। गाजियाबाद में भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल खेल सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। माना जा रहा है कि यह स्टेडियम गाजियाबाद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती देगा। इसकी जानकारी खुद जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

गाजियाबाद में बनेगा भव्य क्रिकेट स्टेडियम

जीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “गाजियाबाद को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय खेल पहचान!
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की पहल से राजनगर एक्सटेंशन में विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की परियोजना को महत्वपूर्ण गति मिली है।

विस्तृत परीक्षण एवं विचार-विमर्श के उपरांत परियोजना का प्रस्ताव शासन को अनुमोदन हेतु प्रेषित कर दिया गया है”। स्टेडियम निर्माण परियोजना के दौरान बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य, सुरक्षा, रखरखाव, खानपान, परिवहन और अन्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकता है।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

  • अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट स्टेडियम का विकास।
  • अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी एवं प्रशिक्षण केंद्र।
  • फिटनेस एवं स्पोर्ट्स साइंस सुविधाएं।
  • GDA एवं UPCA के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) मॉडल पर विकास का प्रस्ताव।
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच।
  • पर्यटन, व्यापार, होटल एवं परिवहन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा।
  • स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं नए अवसरों का सृजन।
  • यह महत्वाकांक्षी परियोजना गाजियाबाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026