---Advertisement---

Gold Price Today: सोना-चांदी हो गया सस्ता, फटाफट चेक करें रेट्स

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों धातुओं की कीमतों में क्या बदलाव हुआ, जानें।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 23, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 23, 2023 10:16 पूर्वाह्न

Gold Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Price Today: लगातार दो दिनों पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल के बाद आज दोनों धातुओं के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 59,130 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 54,200 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

चांदी की कीमत

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की जा रही थी। आज चांदी की कीमतों में 500 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद चांदी की कीमत 71,600 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई।

क्या है IBJA पर हाल (Gold Price Today)

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) पर भी दोनों धातुओं की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। आज यहां भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज करने के बाद आज सोने की कीमत 58,637 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत 68,221 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 58,637
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 53,712
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 43,978

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना  (Gold Price Today)

बता दें कि सोने की कीमत मंगलवार 21 मार्च 2023 को ऑलटाइम हाई पर थी। आज सोने की कीमत 59,130 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे साफ है कि सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 870 रुपए कम कीमत पर मिल रहा है। चांदी की कीमत आज 71,600 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई, जो ऑलटाइम हाई से करीब 10 हजार रुपए कम है।

ये भी पढ़ें: Banking Crisis News: 2 हफ्तों में डूब गए 4 बैंक, पांचवें पर भी संकट, जानिए कैसे शुरू हुआ सिलसिला

Missed Call देकर जानें सोने की कीमत

अगर आप घर बैठे सोने की कीमत पता करना चाहते हैं तो आप Missed Call दे सकते हैं। इसके साथ ही दो वेबसाइट्स के जरिए भी आप कीमत पता कर सकते हैं। आप ibjarates.com और www.ibja.co पर लॉग इन कर सोने के लेटेस्ट रेट पता कर सकते हैं। साथ ही आप 8955664433 पर कॉल कर भी सोने की कीमत जान सकते हैं।

ऐसे करें सोने के शुद्धता की पहचान

अगर आप सोने की शुद्धता की पहचान करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। अगर जेवरात पर 916 लिखा हुआ है तो आपका ज्वैलरी 22 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है। अगर ज्वैलरी पर 750 लिखा हुआ है तो यह 18 कैरेट सोने से बना हुआ है। साथ ही अगर ज्वैलरी पर 585 लिखा हुआ है तो आपका ज्वैलरी 14 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई54,70059,67074,000
मुंबई54,20059,13071,600
दिल्ली54,35059,28071,600
कोलकाता54,20059,13071,600
बेंगलुरु54,25059,18074,000
हैदराबाद54,20059,13074,000
पुणे54,20059,13071,600
अहमदाबाद54,25059,18071,600
सूरत54,25059,18071,600
जयपुर54,35059,28071,600
लखनऊ54,35059,28071,600
पटना54,25059,18071,600
नागपुर54,20059,13071,600
चंडीगढ़54,35059,28071,600
भुवनेश्वर54,20059,13074,600
गुड़गांव54,35059,28071,600
गाजियाबाद54,35059,28071,600
नोएडा54,35059,28071,600

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026