---Advertisement---

Gratuity News: क्या 5 साल से पहले भी मिल सकता है कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का फायदा? पढ़ें क्या कहता है नियम

Gratuity News: अगर आप एक निजी कंपनी में काम करते हैं और आपको 5 साल से कम का समय हुआ है तो आपको ग्रेच्युटी का फायदा मिलेगा। जानें नियम

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 2, 2024 3:13 अपराह्न

Gratuity News
Follow Us
---Advertisement---

Gratuity News: अगर आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप ग्रेच्युटी के बारे में जानते होंगे। आप तो जानते ही होंगे कि किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल से अधिक काम करने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का फायदा मिलता है। ऐसे में अगर आप किसी निजी कंपनी में काम करते हैं तो पता होना चाहिए कि 5 साल से कम समय तक कंपनी में काम करने पर ग्रेच्युटी मिलती या नहीं। आइए जानते हैं कि क्या है इसका जवाब।

जानें क्या है ग्रेच्युटी

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि ग्रेच्युटी कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को मिलनी वाली एक राशि होती है। ये एक तरह से कर्मचारी के लगातार काम के बदले उसका आभार जताने के लिए दी जाती है।

किसे मिल सकता है ग्रेच्युटी का लाभ

ग्रेच्युटी के नियमों के मुताबिक, देश की सभी फैक्ट्रियों, ऑयल फील्ड, खदान, बंदरगाह और रेलवे के साथ 10 से अधिक लोगों को नौकरी देने वाली सभी दुकाने और कंपनियां ग्रेच्युटी का फायदा अपने कर्मचारियों को देती हैं।

5 साल से कम काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है फायदा

ग्रेच्युटी के नियमों के अनुसार, किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल से अधिक काम करने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। मगर कुछ मामलों में इसका लाभ 5 साल से कम की नौकरी करने पर भी मिलता है। ग्रेच्युटी एक्ट के सेक्शन-2A में बताया गया है कि 5 साल से कम समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिल सकता है।

क्या कहता है ग्रेच्युटी का नियम

ग्रेच्युटी एक्ट के मुताबिक, अगर खदान में काम करने वाला कर्मचारी किसी कंपनी में 4 साल 190 दिन पूरे कर लेता है तो उसे ग्रेच्युटी का फायदा मिलना चाहिए। वहीं, अन्य संगठनों में कोई कर्मचारी 4 साल औऱ 240 दिन (8 महीने) काम कर लेता है तो वह ग्रेच्युटी का फायदा उठाने के लिए पात्र हो जाता है। आपको बता दें कि किसी कर्मचारी द्वारा दिए गए नोटिस पीरियड को भी इस समय में जोड़ा जाता है।

इस तरह से लगाएं ग्रेच्युटी की रकम का हिसाब

ग्रेच्युटी की रकम का किस तरह से हिसाब लगाया जा सकता है। ग्रेच्युटी की कुल रकम का हिसाब लगाने के लिए आपको अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। कर्मचारी की आखिरी सैलरी x (15/26) x कंपनी में कितने साल काम किया। इसके बाद ग्रेच्युटी की कुल राशि आपको मिल जाएगी। नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारी को अधिकतम 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी रकम का लाभ मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026