---Advertisement---

ध्यान दें! चंडीगढ़ के बाद Hisar Airport से इन राज्यों के बीच शुरू होगा फ्लाइटों का संचालन; यात्रियों को मिलेगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं; जानें सबकुछ

Hisar Airport: हाल ही में पीएम मोदी ने हरियाणा में बने नए हिसार एयरपोर्ट यानि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2025 5:56 अपराह्न

Hisar Airport
Follow Us
---Advertisement---

Hisar Airport: हाल ही में पीएम मोदी ने हरियाणा में बने नए हिसार एयरपोर्ट यानि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, जहां से अभी दिल्ली, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। बताते चले कि हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट का पहला रन कल यानि 9 जून को किया गया जिसमे खुद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सफर किया। वहींं अब खबर सामने आ रही है कि जल्द हिसार एयरपोर्ट से कई राज्यों के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। हिसार से चंडीगढ़ जानें में 4 से 5 घंटे का समय लगता है, लेकिन हवाई जहाज के माध्यम से मात्र 40 मिनट में चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

Hisar Airport से इन राज्यों के बीच शुरू होगा फ्लाइटों का संचालन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जल्द ही हिसार से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू करने पर विचार किया दा रहा है। मालूम हो कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्दघाटन किया था, जिसकी पहली फ्लाइट हिसार से अयोध्या के बीच शुरू की गई थी। माना जा रहा कि इन राज्यों के बीच फ्लाइटें शुरू होने के बाद दूरी तो कम हो ही जाएगी, साथ ही एयरपोर्ट और आसापास भी लोगों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे रोजगार के क्षेत्र में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है, Hisar Airport से अभी दिल्ली से हिसार हिसार से अयोध्या और हिसार के चंडीगढ़ के बीच फ्लाइट संचालन जारी है।

हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेंगी की ये खास सुविधाएं

गौरतलब है कि हिसार एयरपोर्ट से कई राज्यों के बीच फ्लाइटें सेवाएं शुरू होने के बाद यात्री को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, सबसे पहले तो एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच जाने में आसानी हो जाएगी और पल झपकते ही 12-14 घंटे की दूरी मात्र 1 से 12 घंटे की बीच रह जाएगी, साथ ही Hisar Airport पर यात्रियों के लिए सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं दी गई है, ताकि इंतजार करते वक्त उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ एयरपोर्ट परिसर में खाने पीने की सुविधा भी उपलब्ध भी होगी। आने वाले समय में अन्य राज्यों से भी फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026