---Advertisement---

Holi Special Train 2026: होली से पहले रेलवे का बड़ा कदम, बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें डिटेल

Holi Special Train 2026: इस बार 4 मार्च 2026 को होली का त्यौहार है जिसे देखते हुए रेलवे ने 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2026 5:57 अपराह्न

Holi Special Train 2026
Follow Us
---Advertisement---

Holi Special Train 2026: इस बार 4 मार्च 2026 को होली का त्यौहार जिसे देखते हुए रेलवे ने अहम कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि त्योहार के समय लोग अपने गांव घर का रूख करते है, जिसकी वजह से ट्रेनों में टिकट की मारामारी होती है। वहीं अब रेलवे के इस कदम से लाखों यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी। अधिकारी इन सेवाओं को सबसे व्यस्त प्रवास मार्गों पर केंद्रित कर रहे हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले श्रमिक और छात्र शामिल हैं। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Holi Special Train 2026 को लेकर रेलवे ने दी अहम जानकारी

बता दें कि होली को देखते हुए रेलवे ने बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई क्षेत्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, समेत कई जगहों पर ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। होली स्पेशल ट्रेनें नियमित सेवाओं से मुख्य रूप से अपनी भूमिका और रूट पैटर्न में भिन्न होती हैं। ये ट्रेनें व्यस्त दिनों में अतिरिक्त ट्रिप के रूप में चलाई जाती हैं और उन रूटों पर सीधा संपर्क प्रदान करती हैं जहां यात्रियों की मांग बहुत अधिक होती है।

इनमें से कई ट्रेनों में सामान्य से अधिक स्लीपर और जनरल कोच शामिल किए जाते हैं, ताकि आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों की भारी भीड़ को समायोजित किया जा सके।

बिहार, यूपी रूट पर चलेंगी इतनी ट्रेनें

होली का त्योहार देखते हुए रेलवे बिहार, झारखंड, ईस्टर्न उत्तर प्रदेश रूट पर 285 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके अलावा गुजरात, मुंबई रिजन के लिए 231 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके अलावा राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के लिए करीब 71 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। होली स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC प्लेटफॉर्म पर एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। कुछ विशेष सेवाओं की सूचना त्योहार सप्ताह के नजदीक यात्रियों की संख्या में होने वाले बदलाव के आधार पर कम समय में दी जाती है। इस चरणबद्ध योजना के कारण, रेलवे यात्रियों से अनुरोध कर रहा है कि वे पुरानी सूचियों पर भरोसा करने के बजाय नियमित रूप से रूट की जानकारी लेते रहें।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026