---Advertisement---

Income Tax News: करदाता ध्यान दें! अपनी सैलरी में शामिल करे ये 7 अलाउंस और बचाएं अपना टैक्स; जानें पूरी डिटेल

Income Tax News: करदाता ध्यान दें! अपनी सैलरी में शामिल करे ये 7 अलाउंस और बचाएं अपना टैक्स; जानें पूरी डिटेल

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 8, 2024 3:00 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त हर शख्स सोचता है कि टैक्स कैसे बचाया जाए। आपको बता दें कि टैक्स सिर्फ एक दिन में नही बचाया जा सकता है। आपको इसके लिए बहुत पहले से प्लानिंग करनी होगी। चलिए आपको बताते है कि आप अपनी सैलरी में इन अलाउंस को शामिल कर ले तो आपको टैक्स बचाने के लिए कही निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रैवलिंग या कन्वेंस अलाउंस

ट्रैवलिंग या कन्वेंस अलाउंस आपके ऑफिस और घर के बीच आने जाने का खर्चा कवर करता है। अधिकतर कंपनियां सैलरी में यह अलाउंस देती है। हालांकि कुछ कंपनियां नही भी देती है। अगर आपकी सैलरी में यह हिस्सा नही है तो इसे शामिल करवाएं ताकि उन पैसों पर आपका टैक्स ना लगे और आपका फायदा हो सके।

मेडिकल अलाउंस

कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को मेडिकल अलाउंस भी मुहैया कराती है। इसके तहत कर्मचारी अपने या अपने परिवार के मेडिकल खर्चों को रीइम्बर्स कर सकता है। अगर आपकी सैलरी में यह अलाउंस शामिल नही है तो इसे शामिल करा ले। इसमे टैक्स तो बचेगा ही साथ ही परिवार की हेल्थ भी सही रहेगी।

यूनीफॉर्म अलाउंस

बहुत ही कम कंपनियां ऐसी होती है जो अपने कर्मचारियों को यूनीफार्म अलाउंस मुहैया कराती है। आप अपनी कंपनी में बात कर सकते है अगर वह यूनीफॉर्म अलाउंस देते है तो आप अपनी सैलरी में शामिल करा सकते है। यूनीफॉर्म अलाउंस पर भी कोई टैक्स नही लगता है।

मोबाइल फोन और इंटरनेट अलाउंस

इस अलाउंस के तहत आपके मोबाइल फोन और इंटरनेट अलाउंस बिल का रीइम्बर्समेंट हो जाता है। यानी इसमे जितना भी आपका खर्चा हुआ है, कंपनी एक तय सीमा तक बिना कोई टैक्स काटे आपको दे देती है।

कार मेंटेनेंस अलाउंस

बहुत सारी कंपनियां ऐसी होती है जो अपने कर्मचारियों को कार मेंटेनेंस के साथ पेट्रोल या डीजल पर भी अलाउंस मिलता है। कई कंपनियां तो ड्राइवर की सैलरी तक देती है। वहीं कार मेंटेनेंस अलाउंस पर कोई भी टैक्स नही लगता है।

न्यूजपेपर/मैगजीन/ बुक्स अलाउंस

कई नौकरियां ऐसी होती है जिसमे न्यूजपेपर, मैगजीन या किताबे पढ़ने की जरूरत होती है। मीडिया भी उनमे से एक है। ऐसी कंपनियां एक तय समय के लिए अलाउंस मुहैया कराती है। अगर आप भी ऐसी कंपनी में काम करते है तो इस अलाउंस को अपनी सैलरी में शामिल करा सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026