---Advertisement---

Income Tax News: घर में कितना गोल्ड और कैश रख सकते हैं, जानें क्या है इनकम टैक्स का नियम

Income Tax News: क्या आप घर में कैश और गोल्ड रखते हैं, अगर हां तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। घर में कैश और गोल्ड रखने की क्या सीमा है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 12, 2023 5:12 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो घर खर्च के लिए कैश रखते होंगे। कई लोग अपने घरों में गोल्ड भी रखते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि घर में कितना कैश और गोल्ड रखा जा सकता है। अगर आपके पास इनकम टैक्स (Income Tax News) का नोटिस आ जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या घर में कैश और गोल्ड रखने की कोई सीमा भी है। अगर है तो एक इंसान कितना कैश और गोल्ड रख सकता है। आइए इस खबर में जानते हैं कि इस बारे में क्या है इनकम टैक्स विभाग का नियम। नीचे देखिए डिटेल।

गोल्ड रखने के लिए ये है इनकम टैक्स का नियम

यहां पर सबसे पहले गोल्ड की बात करते हैं, भारत में गोल्ड सिर्फ एक धांतु नहीं बल्कि भावनाओं से लेकर परंपराओं तक में खास महत्व रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर में गोल्ड रखने की एक सीमा निर्धारित की गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी (CBDT) ने इसके कुछ नियम बनाए हैं। नियमों में अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग सीमा है।

घर में गोल्ड रखने की क्या है लिमिट

इनकम टैक्स के नियमों में बताया गया है कि एक विवाहित महिला 500 ग्राम तक का गोल्ड अपने पास रख सकती है। वहीं, एक अविवाहित महिला 250 ग्राम तक गोल्ड घर में रख सकती है। दूसरी तरफ, एक शादीशुदा पुरुष या फिर अविवाहित पुरुष दोनों ही अपने पास 100 ग्राम तक गोल्ड रख सकते हैं। इससे अधिक भी रख सकते हैं, मगर फिर ये बताना होगा कि इसका सोर्स क्या है।

घर में कितना कैश रख सकते हैं

उधर, घर में कैश रखने को लेकर इनकम टैक्स का कोई भी नियम नहीं है। ऐसे में आप जितना चाहे उतना कैश घर पर रख सकते हैं। हालांकि, यहां पर एक शर्त है, आपके पास घर में रखा हुआ कैश आपकी वैध कमाई का होना चाहिए। इसके लिए आपके पास कोई मजबूत सोर्स या सबूत होना चाहिए। अगर कैश ब्लैक मनी का हुआ तो आपको दिक्कत हो सकती है। घर से बेहिसाब मात्रा में कैश बरामद होने पर इनकट टैक्स विभाग आपसे जवाब लेगी, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आपका सारा कैश जब्त हो जाएगा। साथ ही आपको जुर्माना भी देना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026