---Advertisement---

Income Tax News: क्या है आयकर विभाग का कर साथी एप? टैक्सपेयर्स चुटकियों में निपटा सकेंगे महत्वपूर्ण वर्क, जानें सबकुछ

Income Tax News: करदाताओं को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग लगातार डिजिटल सेवाओं को मजबूत कर रहा है। जिससे लाखों टैक्सपेयर्स को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 3:23 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: 1 अप्रैल से इनकम टैक्स कानून को बदल दिया गया है। बता दें कि करदाताओं को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग लगातार डिजिटल सेवाओं को मजबूत कर रहा है। माना जा रहा है कि इस नए कानून से टैक्सपेयर्स को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही टैक्स भरने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है, ताकि पहले की तरफ करदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अलावा विभाग ने कर साथी एप को लॉन्च किया है, जो एआई से कनेक्ट है। चलिए आपको बताते है इससे  जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या है कर साथी एप? Income Tax News

इनकम टैक्स विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आयकर विभाग की नई वेबसाइट आ गई है। उपयोग में आसान और तेज़।

आयकर संबंधी सभी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध। प्रत्यक्ष कर संबंधी आपकी सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाने में सहायक, आपका एआई सहयोगी, कर साथी से मिलें”।

कर साथी’ ऐप एक डिजिटल मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे टैक्सपेयर्स की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य है कि आम लोग बिना किसी झंझट के अपने टैक्स से जुड़े कार्य—जैसे रिटर्न, जानकारी, नोटिस आदि—आसानी से संभाल सकें।

टैक्सपेयर्स को कैसे होगा फायदा? 

माना जा रहा है कि आयकर विभाग के नए कानून से टैक्सपेयर्स को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।
समय की बचत – बार-बार वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं
मोबाइल पर सभी सेवाएं – कहीं से भी एक्सेस
रियल टाइम अपडेट – नोटिस या डेडलाइन मिस नहीं होगी
आसान यूज़र इंटरफेस – नए यूज़र्स के लिए भी सरल

कर साथ एप को कैसे करें डाउनलोड?

अगर आप भी कर साथी एप डाउनलोड करने चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store को खोलना होगा। इसके बाद Kar Sathi App / Income Tax App को सर्च करें। ऐप इंस्टॉल करें और PAN/मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आप सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026