---Advertisement---

Income Tax News: काम की खबर! 2024 में बचाना चाहते हैं लाखों का टैक्स तो निवेश के इन तरीकों पर डालें नजर

Income Tax News: निवेश के लिए अगर आप इन तरीकों को अपनाएंगे तो आपको लाखों रुपये का टैक्स लाभ हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2023 5:54 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: 2024 में काफी लोग निवेश के नए तरीके तलाश रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अपनी इनकम पर टैक्स बचत करने का जुगाड़ खोज रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो 2024 में लाखों रुपयों का इनकम टैक्स सेव करना चाहते हैं तो बिना देर किए इस खबर पर ध्यान दें। इस आर्टिकल में जानिए आप किस तरह से एक योजना के तहत निवेश करें कि आप अच्छे तरीके से टैक्स बचा पाए। यहां पर कुछ ऐसे तरीके बताए गए है, जो आपको टैक्स बचाने में मदद करेंगे।

पीपीएफ में निवेश करना रहेगा सही

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना चाहिए। इसमें कोई भी देश का नागरिक अकाउंट खोलकर निवेश कर सकता है। अगर आप लंबे समय तक निवेश करना चाहते हैं तो पीपीएफ आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें निवेश किया गया पैस और इससे मिलने वाला ब्याज दोनों ही टैक्स फ्री है। आप इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। ये निवेश 15 सालों के लिए किया जा सकता है।

एनपीएस में करें निवेश

नेशनल पेंशन योजना (एनपीएस) में निवेश करके एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। ये स्कीम लंबे समय तक निवेश करने वालों के लिए बेहतर है। इसमें निवेश करके आप रिटायरमेंट के समय सारा पैसा निकाल सकते हैं। इसमें निवेश के तीन फायदे हैं। इसमें निवेश करके आप रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड जोड़ सकते हैं। सालाना आधार पर एक इनकम मिलती रहती है। वहीं, तीसरा फायदा इसमें आयकर नियम की धारा80 सीसीडी (1बी) के तहत एक्स्ट्रा टैक्स कटौती का लाभ लिया जा सकता है।  

होम लोन से होगा फायदा

2024 में नया घर लेने की सोच रहे हैं तो आप होम लोन लेकर उस रकम पर और उसके ब्याज पर 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स सेव कर सकते हैं। वहीं, इनकम टैक्स की धारा24 के तहत आप मूल रकम पर लगने वाले ब्याज पर 2 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस से मिल सकता है लाभ

अगर आप अपने लिए या अपने परिवार के लिए हेल्थ बीमा लेते हैं तो उस पर 25 हजार रुपय तक का टैक्स लाभ ले सकते हैं। वहीं, अगर आपके माता-पिता 60 साल से अधिक आयु के हैं तो आपको उसकी प्रीमियम के आधार पर 50 हजार का टैक्स लाभ हो सकता है। इस तरह से आप हेल्थ बीमा पर 75 हजार रुपये तक का फायदा ले सकते हैं।

टर्म लाइफ इंश्योरेंस से मिलेगा लाभ

अगर आप अपनी मृत्यु के बाद अपने परिजनों को एक आर्थिक स्थिरता देने के लिए जीवन बीमा की प्रीमियम देते हैं तो आपको उस पर 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स लाभ मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026