---Advertisement---

India GDP Growth: भारत के आगे सब बेबस! ट्रंप टैरिफ के बीच वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी भरेगी रफ्तार; समझे इसके मायने

India GDP Growth: दुनिया में आर्थिक मंदी के बावजूद भारत लक्ष्य की और आगे बढ़ रहा है। इसकी बीच केंद्र सरकार देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2026 5:45 अपराह्न

India GDP Growth
Follow Us
---Advertisement---

India GDP Growth: दुनिया में आर्थिक मंदी के बावजूद भारत अपने लक्ष्य की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी बीच नए साल पर केंद्र सरकार देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मोदी सरकार ने अनुमानित जीडीपी ग्रोथ बताया दिया है। यह जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने अपनी फर्स्ट एडवांस एस्टिमेट रिपोर्ट में दी है। माना जा रहा है कि अगर यह अनुमान सही निकला तो पिछले साल के मुकाबले अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह भारत के लिए काफी फायदा पहुंचा सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

India GDP Growth पर केंद्र सरकार ने दी अहम जानकारी

केंद्र सराकर पर दी जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक जीडीपी में 7.4% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह वृद्धि दर 6.5% थी। वित्त वर्ष 2025-26 में नाममात्र जीडीपी में 8.0% की वृद्धि का अनुमान है। सेवा क्षेत्र में मजबूत वृद्धि वित्त वर्ष 2025-26 में अनुमानित वास्तविक सकल लाभ वृद्धि दर 7.3% का एक प्रमुख कारक है।

तृतीयक क्षेत्र में वित्तीय, अचल संपत्ति और व्यावसायिक सेवाएं तथा सार्वजनिक प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाएं वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर कीमतों पर 9.9% की उल्लेखनीय वृद्धि दर प्राप्त करने का अनुमान है।यानि हर क्षेत्र में भारत एक नया कीर्तिमान लिखने जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण सेवाओं से संबंधित क्षेत्र में स्थिर कीमतों पर 7.5% की वृद्धि का अनुमान है। द्वितीयक क्षेत्र में विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में स्थिर कीमतों पर वित्त वर्ष 2025-26 में 7.0% की वृद्धि दर का अनुमान है।

भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

दुनियाभर के देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे है, लेकिन भारत लगातार अपने लक्ष्य की और अग्रसर है। केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक स्थिर कीमतों पर वास्तविक जीडीपी का स्तर वित्त वर्ष 2025-26 में ₹201.90 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी का अनंतिम अनुमान (पीई) ₹187.97 लाख करोड़ था, जो 7.4% की वृद्धि दर दर्शाता है।

वर्तमान कीमतों पर नाममात्र जीडीपी का स्तर वित्त वर्ष 2025-26 में ₹357.14 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह ₹330.68 लाख करोड़ था, जो 8.0% की वृद्धि दर दर्शाता है। इसके अलावा हर क्षेत्र में भारत तेजी से विकास कर रहा है। गौरतलब है कि ट्रंप टैरिफ के बाद भी भारत लगातार मजबूत स्थिति में बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026