---Advertisement---

स्टील से लेकर ज्वेलरी तक! India UK Free Trade Deal भारत के लिए कैसे साबित होगा गेमचेंजर; जानें कैसे देश को होगा फायदा

India UK Free Trade Deal: भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड डील होने के बाद व्यापार समझौते और अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2025 11:20 पूर्वाह्न

India UK Free Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

India UK Free Trade Deal: भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड डील होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते और अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मालूम हो कि भारत के पीएम अपने विदेशी दौरे पर है, जहां वह यूके पहुंचे थे। पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के लंदन में मुलाकात के दौरान फ्री ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हुए। बड़ी मात्रा में दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात किया जाता है। वहीं फ्री ट्रेड होने के बाद कई चीजें सस्ती होने की उम्मीद है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि कौन सी चीजें सस्ती होगी और भारत के लिए यह कैसे गेमचेंजर साबित हो सकता है।

India UK Free Trade Deal भारत के लिए कैसे साबित होगा गेमचेंजर

बता दें कि भारत यूके से इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, जूते, कपड़े, मरीन प्रोडक्ट्स, स्टील, मेटल, व्हिस्की (स्कॉच व्हिस्की और जिन), ज्वेलरी समेत कई चीजें यूके से खरीदता है। अब India UK Free Trade Deal संपन्न होने के बाद यह सारे सामान सस्ते हो जाएंगे। जिससे लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। भारत के किसान अब ब्रिटेन के 37.5 अरब डॉलर के कृषि बाज़ार तक पहुँच पा रहे हैं। बाजरा, कटहल और जड़ी-बूटियाँ वैश्विक हो रही हैं।

डेयरी और सेब जैसे संवेदनशील क्षेत्र संरक्षित हैं। माना जा रहा है कि इस डील के बाद कई क्षेत्रों में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। जिससे दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही, साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। सबसे खास बात है कि इस समझौते के बाद भारतीय निर्यातकों को जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यूके फ्री ट्रेड डील से देश को कैसे होगा फायदा?

अर्थव्यवस्था के मामले में भारत लगातार नए आयाम छू रहा है। अभी भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। एक तरफ अमेरिका भारत के साथ ट्रेड पर बातचीत कर रहा है, क्योंकि अमेरिका लगातार ब्रिक्स देशों पर भारी भरखम टैरिफ लगाने की बात कह रहा है, जिसमे भारत भी शामिल है। वहीं अब यूके के साथ फ्री डील करने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार की उम्मीद है। इसके अलावा देश के लोगों को जरूरत सस्ते सामान कम रेट पर मिल सकेंगे। इसके साथ ही युवाओं को आईटी, वित्त, शिक्षा और वस्त्र उद्योग में उच्च नौकरियों, वास्तविक वेतन और ब्रिटिश बाज़ार में पहुँच का लाभ मिलेगा। शुल्क-मुक्त निर्यात से करियर के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026