---Advertisement---

India-US Trade Deal: लग्जरी बाइक से लेकर दवाइयां तक, ट्रेड डील के बाद भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार; किसानों को भी होगा जबरदस्त मुनाफा

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ट्रेड डील दोनों देशों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 8, 2026 11:07 पूर्वाह्न

India-US Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ट्रेड डील दोनों देशों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी। मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। जो बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी कम है। 7 फरवरी को फाइनल हुए इस समझौते के तहत अमेरिकी वाइन, प्रीमियम मोटरसाइकिल, मेडिकल डिवाइस और कई कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार के अनुसार इस फ्रेमवर्क से भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा अमेरिका बाजार खुलेगा। जिससे रोजगार में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अमेरिका से क्या खरीदेगा भारत?

संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातु, टेक्नोलॉजी उत्पाद और कोकिंग कोल शामिल हैं। दोनों देश डेटा सेंटर में उपयोग होने वाले ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य टेक उत्पादों के व्यापार को भी बढ़ाएंगे। डिजिटल व्यापार में बाधाएं घटाने और स्पष्ट नियम बनाने पर भी सहमति बनी है।

संयुक्त बयान में इस अंतरिम समझौते को दोनों देशों की साझेदारी का ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया गया है। इसमें अतिरिक्त बाजार पहुंच, मजबूत सप्लाई चेन और संतुलित व्यापार नियमों की दिशा तय की गई है। लक्ष्य है कि अंतरिम समझौते के बाद व्यापक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जाए। सरकार का मानना है कि इससे निर्यात, निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग में नई तेजी आएगी।

इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर किसानों को कैसे होगा फायदा?

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खोलेगा। खास लाभएमएसएमई, किसानों और मछुआरों को होगा। उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ने से लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी, जिनमें महिलाओं और युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह समझौता मेक इन इंडिया अभियान और निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा।

भारत ने दूध, पनीर, मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों और गेहूं, चावल, मक्का व सोयाबीन जैसे संवेदनशील अनाज को इस समझौते से पूरी तरह बाहर रखा है। संयुक्त बयान के अनुसार भारत और अमेरिका अंतरिम समझौते के लिए तय ढांचे को तुरंत लागू करेंगे और इनसे अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026