---Advertisement---

Indian Economy को लेकर World Bank का बड़ा दावा, GDP प्रोजेक्शन व ग्रोथ रेट के आंकड़े आए सामने; जानें डिटेल

Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। विश्व बैंक ने अपने आउटलुक में अनुमान जताया है कि वित्तिय वर्ष 2025 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की इकोनॉमी सबसे तेज गति से विकास करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2024 1:01 अपराह्न

Indian Economy
Follow Us
---Advertisement---

Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। विश्व बैंक ने अपने आउटलुक में अनुमान जताया है कि वित्तिय वर्ष 2025 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की इकोनॉमी सबसे तेज गति से विकास करेगी। विश्व बैंक का दावा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी दर्ज की जा सकती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ व सकेल घरेलू उत्पाद (GDP) प्रोजेक्शन पर विश्व बैंक की ओर से दिए गए आंकड़े निश्चित रूप से विकास के संकेत हैं। दावा किया जा रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अपने इसी रफ्तार पर कायम रही तो जल्द ही विश्व के सबसे बड़े अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आएगी।

World Bank का अनुमान

भारतीय इकोनॉमी के विकास दर को लेकर विश्व बैंक की ओर से ताजा अनुमान जारी किया गया है। विश्व बैंक का दावा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में तेज आर्थिक विकास के बाद वित्त वर्ष 2024-25 से भारत 6.7 फीसदी के औसतन दर से विकास करेगा। हालाकि 2023-24 के मुकाबले विकास दर व जीडीपी ग्रोथ, हाई बेस से इंवेस्टमेंट में कमी के चलते थोड़ी हल्की रह सकती है।

विश्व बैंक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भारतीय बाजार में अपार संभावनाएं हैं और यहां कोरोना महामारी के बाद वस्तुओं की खपत में तेज उछाल दर्ज किया गया है जिससे निवेश भी बढ़ा है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से लेकर घरेलू बाजार तक में होने वाला निवेश नई इबारत लिख रहा है। ऐसे में आगामी वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से छलांग लगाती नजर आएगी।

वित्त वर्ष 2023-24 में GDP बढ़ी

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय जीडीपी प्रोजेक्शन व ग्रोथ रेट के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों का सहारा लिया। बता दें कि 2023-24 वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी, ग्रोथ रेट में शानदार उछाल के चलते 8.2 फीसदी रही थी जो कि जनवरी के मुकाबले 1.9 फीसदी ज्यादा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन जैसे अहम क्षेत्र में भारत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जिसके चलते इकोनॉमी लगातार बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026