---Advertisement---

Indian Passport: दुनिया के टॉप 5 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट! जाने भारत की पोजिशन

Indian Passport: क्या आपको पता है कि दुनिया के पांच सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट कौन सा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी डिटेल।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 25, 2024 2:42 अपराह्न

Indian Passport
Follow Us
---Advertisement---

Indian Passport: दुनिया घूमने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण चीज की जरूरत पड़ती है वह है पासपोर्ट। आप बिना पासपोर्ट के दूसरे देश में एंट्री नहीं कर सकते है। इसके अलावा पासपोर्ट का इस्तेमाल कई सरकारी कामों में भी किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के पांच सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट कौन से है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सारी जानकारी।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंक 1

आपको बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग की सूची के साथ मासिक डेटा जारी करता है, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार नंबर 1 पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, सिंगापुर, जापान और स्पेन है। इन सभी देशों के पासपोर्ट इतने शक्तिशाली है कि यहां के लोग बिना वीजा के 194 देशों में घूम सकते है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंक 2

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंकिग 2 में ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन शामिल है। यहां के लोग बिना वीजा के 193 देशों में घूम सकते है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंक 3

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंकिग 3 में बेल्जियम, डेनमार्क और यूनाइटेड किंगडम शामिल है। यहां के लोग बिना वीजा के 192 देशों में घूम सकते है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंक 4

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंकिग 4 में नॉर्वे, पुर्तगाल और स्विट्ज़रलैंड शामिल है। यहां के लोग बिना वीजा के 191 देशों में घूम सकते है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैंक 5

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक पांचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, माल्टा और न्यूजीलैंड शामिल है। यहां के लोग 190 देशों में बिना वीजा के घूम सकते है।

भारतीय पासपोर्ट कितना मजबूत

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार मई 2024 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत 81वें स्थान पर है। मालूम हो कि एक पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 61 देशों की यात्रा कर सकता है।

पाकिस्तान का पासपोर्ट कितना मजबूत

मई 2024 के हेनले पासपोर्ट इंडेक्स डेटा के अनुसार भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट में से एक है। ताजा आंकड़े के अनुसार 106 तक जाने वाली रैंकिग में पाकिस्तान 103 स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान पासपोर्ट धारक 34 देशों में बिना वीजा के घूम सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026