अमरनाथ यात्रा से पहले भारतीय रेलवे का नया प्लान! कटरा नहीं अब इस स्टेशन से होगा श्रीनगर Vande Bharat Train का संचालन, जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित कटरा-श्रीनगर रूट को रेलवे जल्द बढ़ाने पर विचार कर रही है। बता दें कि अब रेलवे जम्मू तक इस रूट को बढ़ाने पर वितार कर रही है।

Vande Bharat Train

फाइल फोटो - AI जेनरेटेड

Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित रूट कटरा-श्रीनगर पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। इसी बीच अब रेलवे इस रूट को बढ़ाने पर विचार कर रही है। दरअसल जुलाई में अमरनाथ की यात्रा शुरू होगी, उससे पहले रेलवे Vande Bharat Train को कटरा की जगह जम्मू से चलाने पर विचार कर रही है। बता दें कि जम्मू स्टेशन पर लगभग देश के सभी राज्यों से ट्रेनों का आवागमन होता है। क्योंकि बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पूरे देश से श्रद्धालु आते है। यही कारण है रेलवे अब कटरा-श्रीनगर रूट को बढ़ाने पर विचार कर रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

जल्द शुरू हो सकता है जम्मू-श्रीनगर Vande Bharat Train का संचालन

इससे पहले रेलवे की तरफ से जम्मू-श्रीनगर Vande Bharat Train के चलाने को लेकर जानकारी सामने आई थी, लेकिन इसे रोक दिया गया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि रेलवे जम्मू से श्रीनगर के बीच Vande Bharat Train चलाने पर विचार किया जा रहा है।

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि वर्तमान में कटड़ा से श्रीनगर के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन के प्रति लोगों का रुझान बहुत अच्छा है।जम्मू तक इसके विस्तार से घाटी और जम्मू के बीच कनेक्टिविटी का एक नया और आधुनिक विकल्प भी मिलेगा। वहीं अब केबल रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है।

अमरनाथ यात्रियों को कैसे होगा फायदा? 

मालू हो कि पहले जम्मू से श्रीनगर सड़क मार्ग से 8–10 घंटे या उससे ज्यादा लगते थे (ट्रैफिक/मौसम पर निर्भर)
अब ट्रेन से यह सफर लगभग 3–4 घंटे में पूरा हो जाएगा। अमरनाथ यात्रा के दौरान अक्सर हाईवे पर जाम, भूस्खलन और बारिश से दिक्कत होती है। ट्रेन एक सुरक्षित और वैकल्पिक रास्ता देती है।

इसके अलावा श्रीनगर से अमरनाथ की दूरी केवल 100 किलोमीटर की रह जाएगी। मालूम हो कि अमरनाथ यात्रा के दो मुख्य रास्ते हैं – पहला – पहलगाम और दूसरा – बालटाल है। श्रीनगर पहुंचने के बाद इन बेस कैंप तक सड़क से जाना आसान हो जाता है। यानी ट्रेन से सीधे घाटी में पहुंचकर यात्रा जल्दी शुरू कर सकते हैं।

 

 

Exit mobile version