---Advertisement---

Indian Railways New Reservation System: क्या तत्काल बुकिंग नियमों में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? रेलवे लेने जा रहा है बड़ा फैसला? जानें सबकुछ

Indian Railways New Reservation System: यात्री लगातार यह शिकायत करते रहते है कि तत्काल टिकट बुकिंग में उन्हें काफी दिक्कत आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 17, 2026 5:54 अपराह्न

Indian Railways New Reservation System
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways New Reservation System: तत्काल टिकट नियमों में रेलवे एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बता दें यात्री लगातार यह शिकायत करते रहते है कि तत्काल टिकट बुकिंग में उन्हें काफी दिक्कत आती है और उनका टिकट बुक नहीं हो सकता है। रेलवे की तरफ से कई तरह के सुधार किए गए लेकिन अभी स्थिति ठीक नहीं हुई है। जिसे देखते हुए रेलवे एक अहम कदम उठाने जा रहा है। दरअसल रेलवे की तरफ से आईआरसीटीसी द्वारा उपयोग की जाने वाली लगभग 40 साल पुरानी यात्री आरक्षण प्रणाली को नया रूप देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है।

नया अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म बुकिंग क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा और अधिकतम 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। यानि पहले से ज्यादा 4 गुणा ज्यादा टिकट बुक हो सकेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या तत्काल बुकिंग नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

बता दें कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लाखों लोग रेलवे का सफर करते और अपने गंतव्य तक पहुंचते है। इसी बीच रेलवे अब एक अहम कदम उठाने जा रहा है। दरअसल तत्काल टिकट के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें टिकट नहीं मिलता है।

जिसके देखते हुए रेलवे नई पीढ़ी का यह प्लेटफॉर्म बुकिंग क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा और प्रति मिनट 1.25 लाख टिकटों तक की बुकिंग कर सकेगा। माना जा रहा है कि अपग्रेड से गति में सुधार होने, बुकिंग के व्यस्त समय में वेबसाइट की धीमी गति कम होने और लाखों यात्रियों, विशेष रूप से तत्काल बुकिंग के दौरान, प्रक्रिया को सुगम बनाने की उम्मीद है।

चुटकियों में बुक होगा टिकट

जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय यात्री आरक्षण प्रणाली में सुधार और प्रतिदिन लगभग 23 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाले डिजिटल ढांचे को उन्नत करने के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। माना जा रहा है कि इससे चुटकियों में टिकट बुक किया जा सकेगा।

यात्रियों की तरफ से लगातार यह शिकायत की जा रही थी कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर काम नहीं करता है और ना ही टिकट बुकिंग हो पाती है। कई बार तो टिकट दिखाई देते लेकिन बुकिंग के बाद वह तुरंत वेटिंग में आ जाती थी। लेकिन नए सिस्टम के बाद टिकट आसानी से किया जा सकेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026