---Advertisement---

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train रूट कैसे बना अभेद किला! संचालन शुरू होते ही टूटे कई रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train ने शुरू होते ही बनाए नए रिकॉर्ड। जानें इस हाई-सिक्योरिटी रूट की खासियत, सुविधाएं और क्यों इसे कहा जा रहा है अभेद किला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 6, 2026 3:35 अपराह्न

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत रूट पर देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन का लगातार संचालन जारी है। मालूम हो कि 30 अप्रैल 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Jammu-Srinagar Vande Bharat Train रूट को हरी झंडी दिखाया था। पहले कटरा से श्रीनगर तक ट्रेन का संचालन जारी था, लेकिन रेलवे ने इस रूट को बढ़ा दिया है और जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन लगातार जारी है।

यह रूट कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है, खासकर सुरक्षा कारणों से, आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि यह रूट कैसे एक अभेद किला बना दिया गया है। साथ ही ट्रेन ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है।

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train रूट कैसे बना अभेद किला?

श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की विस्तारित सेवा पर, एसएसपी रेलवे कश्मीर, वसीम कादरी ने बताया कि कैसे इस रूट को एक अभेद किला बना दिया गया है, ताकि एक परिंदा भी पर ना मार सके। दी जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि “हमने पहले से मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

जम्मू तक पूरे ट्रैक पर सीसीटीवी निगरानी है, 3000 सुरक्षा कैमरे लगाए गए हैं, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, पूरे ट्रैक पर हर 2 किलोमीटर पर निगरानी टावरों पर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, स्टेशनों के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। साथ ही ट्रेन के अंदर भी कमांडों की तैनाती की गई है”। बता दें कि कश्मीर का इतिहास थोड़ा डरावना रहा है। यहां बड़ी संख्या में आतंकी गतिविधियां होती आ रही है। यही कारण है इस रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

16 हजार से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

बता दें कि 2 मई 2026 से Jammu-Srinagar Vande Bharat Train का संचालन जारी है। अभी सिर्फ 4 दिन ही हुए है और 16 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके है। इस ट्रेन का क्रेज इसी बात से लगाया जा सकता है कि  7 जून तक इस रूट पर दोनों ही ट्रेनों में सीटें पूरी तरह से फुल है। टिकट वेटिंग में है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेलवे की तरफ से और भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। क्योंकि बड़ी संख्या में लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।

यह कहा जा सकता है कि इस रूट पर और ट्रेनें चल सकती है। मालूम हो कि पहले जम्मू से श्रीनगर जाने में यात्रियों को 8-10 घंटे लग जाते थे। लेकिन इस रूट से मात्र 4 से 5 घंटे में खूबसूरत नजारों के साथ यात्री जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में पहुंच सकेंगे।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026