---Advertisement---

जानिए क्या होता है EBITA? Shark Tank में बार-बार क्यों होता है इस शब्द का इस्तेमाल, आपको जरूर जानना चाहिए

EBITA: आज के भारत में अब युवा नौकरी की बजाय बिजनेस को भी समान तवज्जों देने लगे हैं। अब भारत में बिजनेस के मौके बढ़ रहे हैं, ऐसे में इन बिजनेस में अच्छा-खासा निवेश भी आ रहा है। ऐसे में लोग अब नए-नए बिजनेस आइडिया के साथ निवेश के लिए भी रास्ता ढूंढ रहे हैं। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 13, 2023 3:11 अपराह्न

EBITA
Follow Us
---Advertisement---

EBITA: आज के भारत में अब युवा नौकरी की बजाय बिजनेस को भी समान तवज्जों देने लगे हैं। अब भारत में बिजनेस के मौके बढ़ रहे हैं, ऐसे में इन बिजनेस में अच्छा-खासा निवेश भी आ रहा है। ऐसे में लोग अब नए-नए बिजनेस आइडिया के साथ निवेश के लिए भी रास्ता ढूंढ रहे हैं। इसी बीच टेलीविजन पर एक रियलिटी शो आता है, जो इन दिनों काफी अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

शार्क टैंक में खूब इस्तेमाल होता है EBITA

इस शो का नाम है शार्क टैंक, जी हां, दरअसल, कार्यक्रम के दौरान बिजनेस शब्दावली का एक शब्द काफी इस्तेमाल होता है, EBITA, जानिए क्या है इसका मतलब। EBITA का पूरा नाम। Earnings Before Interest, Taxes and Amortization।

ये भी पढ़ेंः Gautam Adani मामले पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भारत की अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा है कोई असर

जानिए क्या है EBITA

EBITA को आमतौर पर निवेशक इस्तेमाल करते हैं, जो कि एक संक्षिप्त नाम है, इसका मतलब है ‘ब्याज से पहले आय, कर और परिशोधन’। निवेशक EBITA को किसी कंपनी के बीच तुलना करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। निवेशक जब किसी कंपनी का एक तय समय के दौरान आंकलन करना चाहते हैं तो EBITA का इसेतमाल करते हैं। EBITA ऐसे आंकड़े देता है, जो किसी कंपनी की परिचालन से संबंधित उसकी क्षमता के सभी पहलुओं का सही दृष्टिकोण दर्शाता है।

किस काम आता है EBITA

वहीं, अगर निवेशक किसी कंपनी में स्टॉक खरीदने की या फिर उसमें निवेश करने की सोच रहा है तो पहले वह EBITA के तहत उसका आंकलन करेगा। EBITA ये बताएगा कि आय से पहले कंपनी की आय क्या है। इसमें कर और परिशोधन को कंपनी की शुद्ध आय से घटाया जाता है। इसके जरिए निवेशक ये पता लगा सकते हैं कि कंपनी आकर्षक है या नहीं।

ये भी पढ़ेंःBageshwar Dham:आचार्य बालकृष्ण के साथ हिमालय में दिखे महंत धीरेंद्र, बोले- ’13 से 19 फरवरी तक होगा एक महायज्ञ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026