---Advertisement---

Ladli Laxmi Yojana के तहत बेटियों को मिल रही है नई उड़ान, जानें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Ladli Laxmi Yojana: राज्य सरकारों द्वारा बेटियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 16, 2024 6:40 अपराह्न

Ladli Laxmi Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Laxmi Yojana: राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं और बेटियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिसके तहत बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक, हजारों लड़कियों को उसका लाभ मिल चुका है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि Ladli Laxmi Yojana मध्यप्रदेश सरकार की एक अहम योजना है जिसके तहत बेटियों को पढ़ाई के वक्त छात्रवृति के रूप में राज्य सरकार द्वारा पैसे दिए जाते है जिससे बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। चलिए आपको बताते है योजना से जुड़ी अहम जानकारी।

70 हजार से अधिक बेटियों को मिला इसका लाभ

आपको बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। Ladli Laxmi Yojana के तहत जनवरी 2024 से लेकर सितंबर 2024 तक 73 हजार 880 लड़िकयों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इसके अलावा बेटियों के खाते में 34 करोड़ रूपए की राशि छात्रवृति के रूप में दी गई है।

क्या है Ladli Laxmi Yojana?

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साल 2007 में इस योजना को लॉन्च किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के जन्म को लेकर समाज में एक सकारात्मक सोच लाना था। आपको बता दें कि इस योजना के तहत लड़िकयों को कुल 1 लाख 43 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।

लड़कियों को 143000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है

Ladli Laxmi Yojana के तहत, इस योजना से जुड़ी सभी बेटियों को 1 लाख 43 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है। जब छात्रा 6वीं क्लास में प्रवेश लेती है तो उन्हें 2000 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है। 9वीं क्लास में प्रवेश लेने वाली छात्रा को 4000 रूपये, 11वीं और 12वीं में प्रवेश करने पर छात्राओं को 6000-6000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 25000 रूपये की धनराशि दी जाती है। वहीं जब बेटी की आयु 21 वर्ष हो जाती है तो उनके खाते में 1 लाख रूपये की धनराशि दी जाती है।

कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • यदि लड़की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देती है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • माता- पिता सरकार को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं भरते हो।
  • इस योजना के तहत परिवार के 2 ही लड़कियों को लाभ दिया जाएगा।
  • यह योजना केवल गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए है।

अगर कोई इस योजना का लाभ उठाना चाहता है और वह इसके लिए पात्र है तो वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है और लड़कियां इस योजना का लाभ ले सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026