---Advertisement---

LPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुआ बड़ा उलटफेर, इन लोगों को होगा फायदा, ये चीजें हो जाएंगी सस्ती, जानें सबकुछ

LPG Cylinder Price: अगस्त महीने के शुरू होते ही एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। दामों में कटौती की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 1, 2026 12:49 अपराह्न

LPG Cylinder Price
Follow Us
---Advertisement---

LPG Cylinder Price: अगस्त महीने के शुरू होते ही एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि आज से एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रूपये की कटौती की गई है। हालांकि यह 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दानों में की गई है। जो ज्यादातर रेस्टोरेंट, होटल, फास्ट फूड कॉर्नर पर इस्तेमाल होता है।

जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे उन व्यवसायों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जिनका दैनिक संचालन गैस सिलेंडर पर निर्भर करता है। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों के आधार पर गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं।

LPG Cylinder Price के दामों में हुआ बड़ा उलटफेर

बता दें कि आज सुबह तेल कंपनियों ने राज्यवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल तेल कंपिनयों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैंस सिलेंडर के दामों में 200 रूपये की कटौती की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक “आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है।

इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है”।

किन लोगों को होगा फायदा

गौरतलब है कि कमर्शियल LPG Cylinder Price में कटौती के बाद होटल और रेस्टोरेंट संचालक, ढाबा और फास्ट फूड कारोबारी, कैटरिंग सर्विस, बेकरी और मिठाई की दुकानें, चाय और कॉफी कैफे, छोटे फूड बिजनेस संचालकों को फायदा होने की उम्मीद है। गौरतलब है, माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

क्या सस्ता हो सकता है?

कमर्शियल एलपीजी सस्ता होने के बाद इन चीजों की कीमतों पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। जिसमे – होटल का खाना, रेस्टोरेंट और कैफे के फूड आइटम, मिठाई और बेकरी उत्पाद, फास्ट फूड, कैटरिंग सेवाएं, चाय-कॉफी और स्नैक्स, हालांकि, कीमतों में वास्तविक कमी का फैसला संबंधित कारोबारी अपनी लागत और बाजार की स्थिति को देखते हुए करेंगे।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026