Lucknow News: 3 दिन शेष! अनंत नगर योजना के तहत इस प्राइम लोकेशन पर खरीदें अपने सपनों का घर, चेक करें संपूर्ण डिटेल

Lucknow News: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है।

Lucknow News

फाइल फोटो

Lucknow News: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अनंत नगर योजना फेज-5 में आवासीय प्लॉट के लिए आवेदन करने का मौका है, लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब आ गई है। एलडीए के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक अशिश खंड, मोहन रोड, लखनऊ में प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था और इसकी अंतिम तारीख 9 सितंबर 2026 है। यानी अब आवेदन के लिए सिर्फ 3 दिन शेष हैं। इसकी जानकारी खुद प्राधिकरण ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

एलडीए ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “अनंत नगर योजना | फेज – 5 4500+ पंजीकरणों के साथ बढ़ता भरोसा । अब आपकी बारी, अपने सपनों का पता चुनें ।

रजिस्ट्रेशन लिंक : registration.ldalucknow.in पंजीकरण अवधि : 09.08.2026 से 09.09.2026 है”। एलडीए के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल के अनुसार आवेदन करने के लिए पहले योजना का बुकलेट शुल्क 1,100 रुपये देना होगा, जो नॉन-रिफंडेबल है। इसके बाद संबंधित प्लॉट के अनुमानित मूल्य के आधार पर रजिस्ट्रेशन राशि जमा करनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार यह राशि प्लॉट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत है।

अनंत नगर योजना क्यों है खास?

अनंत नगर योजना लखनऊ की बड़ी नियोजित आवासीय परियोजनाओं में शामिल है। यह योजना मोहन रोड के आसपास विकसित की जा रही है। परियोजना में आवासीय विकास के साथ चौड़ी सड़कों, हरित क्षेत्रों और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। UP RERA रिकॉर्ड के अनुसार अनंत नगर योजना अशिश खंड लखनऊ जिले के सरोजिनी नगर तहसील क्षेत्र में पंजीकृत परियोजना है और इसका प्रस्तावित पूर्णता समय सितंबर 2030 तक है। साथ ही इस योजना के तहत रहने वालों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की है।

 

Exit mobile version