Rain Alert 24 October 2026: मानसून की विदाई के साथ ही ठंड का एहसास शुरू हो गया है लेकिन क्या दिल्ली एनसीआर में बारिश की रफ्तार थम गई है। रेन अलर्ट 24 अक्टूबर 2026 में आखिर किन शहरों को खतरा बताया गया है। जहां 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी आईएमडी की तरफ से दी गई है। इस सबके बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का मार देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं पश्चिम विक्षोभ की वजह से किन राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने किन इलाकों को सावधान रहने के लिए कहा है।
Rain Alert 24 October 2026 में दिल्ली की देखें हालत
दिल्ली एनसीआर में बारिश के हाल की बात करें तो कहा जा रहा है कि मौसम साफ रहने वाला है। बार-बार बादल आ सकते हैं लेकिन छिटपुट बारिश की भी संभावना काफी कम है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जाएगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर आ सकता है और एक्यूआई लेवल में लगातार खराब स्थिति दर्ज की जा सकती है।
यूपी और बिहार के लिए क्या है खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम की बात करें तो बारिश का कोई भी अलर्ट यहां भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन ठंडी हवाओं की रफ्तार जारी देने वाली है।
क्या है पहाड़ों के लिए रेन अलर्ट
पहाड़ों में घूमने जाने की अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दे कि हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना बताई गई है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम बदलने की वजह से बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ तूफान का खतरा बताया गया है।
जानिए कहां है तूफान और बारिश का आलम
राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने वाली है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव की वजह से चक्रवाती तूफान का खतरा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा बताया गया है।
किन 19 राज्यों में IMD ने दी चेतावनी
इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी केरल लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलर्ट बताया गया
