एशियन पैरा गेम्स 2026 में तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाली स्वाति चौधरी को CM Yogi Adityanath ने भेजा पैगाम, कहा ‘यूपी को गर्व…’

CM Yogi Adityanath: एशियन पैरा गेम्स 2026 में तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाली स्वाति चौधरी को लेकर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। बधाई संदेश में ऐसा क्या लिखा गया जो चर्चा में है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: एशियन पैरा गेम्स में तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली स्वाति चौधरी को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से पोस्ट कर उनकी तारीफ की गई। इसे राज्य के लिए गर्वित पल बताया है। शुभकामनाएं देते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया और क्यों यह ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पोस्ट में स्वाति चौधरी की तारीफ करते हुए आखिर क्या कहा और बधाई पैग़ाम में क्या लिखा है आइए जानते हैं। यह सच है एशियन गेम्स 2026 में अलग-अलग खिलाड़ी जो उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं उनके लिए मुख्यमंत्री की तरफ से पोस्ट लिखा जा रहा है।

एशियन पैरा गेम्स में यूपी की बेटी के लिए क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश की बेटी स्वाति चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई।” उत्तर प्रदेश की रहने वाली स्वाति ने तीरंदाजी महिला कंपटीशन में न सिर्फ अपना दमखम दिखाने में कामयाब रही बल्कि रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि देश के नाम करती नजर आई। यह निश्चित तौर पर न सिर्फ यूपी बल्कि भारत के लिए भी गौरव से कम नहीं है।

CM Yogi Adityanath ने रजत पदक जीतने वाली स्वाति चौधरी को बताया प्रेरणास्रोत

वहीं इसे लेकर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत के अनगिनत युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। हम सभी को आप पर गर्व है। उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।” सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के टैलेंट जो राष्ट्रीय लेवल पर अपना दमखम दिखा रहे हैं उनकी तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। यह सच है कि मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय लेवल तक यूपी को पहचान मिल सके इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version