CM Yogi Adityanath ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में किया बदलाव, देखें कैसे किसानों और खेतिहर मजदूरों के बच्चों को होगा फायदा

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से मजदूर और किसानों के मेधावी बच्चों के लिए खास तोहफा मिला है जहां मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना उनके लिए सौगात से कम नहीं है। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: शिक्षा का अधिकार सबको है चाहे वह कोई किसान का बच्चा हो या फिर किसी मजदूर का। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सरकार इस बात का हर संभव प्रयास करती है कि शिक्षा का संबद्ध सपनों को नई उड़ान, किसानों के बच्चों को भी मिल सके। यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और किस तरह से यूपी सरकार की तरफ से एक क्रांति का दौर देखा जा रहा है।

कैसे यूपी सरकार ने किसानों और मजदूरों के मेधावी बच्चों का बनाया भविष्य

दरअसल गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों के मेधावी बच्चों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी और वार्षिक राशि बढ़ाकर 60000 की गई है जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।

कैसे CM Yogi Adityanath ने किसानों और मजदूरों के बच्चों के सपनों को दिया उड़ान

इसके साथ ही बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया है। जहां कृषि छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी कर दी गई है और अब यह 1410 से 2820 हुई है, जहां छात्रवृत्ति राशि में भी 24000 की वार्षिक वृद्धि की गई है और अब सालाना सहायता 60000 मिलने वाली है। बेटे बेटियों को इसका लाभ मिल सकता है। कृषि, उद्यान, वानिकी एवं पशुपालन क्षेत्र की उच्च शिक्षा अब सुलह होने वाली है। जाहिर तौर पर यह मेधावी बच्चों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है क्योंकि अब गरीब किसान और मजदूर के बच्चे भी ऊंचे सपने देख सकेंगे। सरकार उनके साथ है।

निश्चित तौर पर किसानों को ना सिर्फ की खेती बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को संभालने में भी सीएम योगी आदित्यनाथ मदद कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version