CM Yogi Adityanath: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाता है जहां अलग-अलग जगह पर रावण दहन किया जाता हैं। राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम ने रावण पर विजय हासिल कर इतिहास रचा। इस दिन की खासियत है जो सदियों से चली आ रही है लेकिन क्या आपको पता है कि यह हमें क्या प्रेरणा देती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए जो कहा वह निश्चित तौर पर खास है। किस तरह से उन्होंने इस दिन के बारे में जिक्र किया और क्यों इसे प्रेरणादाई बताया है।
विजयादशमी पर क्या बोले CM Yogi Adityanath
यतो धर्मस्ततो जयः
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।
जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 19, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “यतो धर्मस्ततो जयः। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” निश्चित तौर पर विजयदशमी का दिन भगवान राम का रावण जैसे असुर पर जीत का प्रतीक है जहां इस खास दिन को बुराई पर जीत का प्रतीक बताया जाता है। वहीं इस दौरान रावण दहन के साथ इस खास पर्व को और भी खूबसूरत बनाया जाता है।
विजयादशमी का त्यौहार क्यों होता है खास
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।” जाहिर तौर पर विजयादशमी का दिन लोगों के लिए यह सीखने का है कि हम अपनी जिंदगी में अहंकार और नकारात्मकता को खत्म करके सत्य के मार्ग पर चल सकते हैं क्योंकि इसी पथ पर हमें जीत मिलती है। सत्य और धर्म के पद पर निश्चित तौर पर सर्वनाश होता है। विजयदशमी का खास त्यौहार त्योहार हमें यही बताता है और यही संदेश देता है।
