CM Yogi Adityanath: शिक्षा का अधिकार सबको है चाहे वह कोई किसान का बच्चा हो या फिर किसी मजदूर का। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सरकार इस बात का हर संभव प्रयास करती है कि शिक्षा का संबद्ध सपनों को नई उड़ान, किसानों के बच्चों को भी मिल सके। यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और किस तरह से यूपी सरकार की तरफ से एक क्रांति का दौर देखा जा रहा है।
कैसे यूपी सरकार ने किसानों और मजदूरों के मेधावी बच्चों का बनाया भविष्य
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी और वार्षिक राशि बढ़ाकर ₹60,000 की गई है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।
— Government of UP (@UPGovt) October 19, 2026
दरअसल गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों के मेधावी बच्चों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी और वार्षिक राशि बढ़ाकर 60000 की गई है जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।
कैसे CM Yogi Adityanath ने किसानों और मजदूरों के बच्चों के सपनों को दिया उड़ान
इसके साथ ही बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया है। जहां कृषि छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी कर दी गई है और अब यह 1410 से 2820 हुई है, जहां छात्रवृत्ति राशि में भी 24000 की वार्षिक वृद्धि की गई है और अब सालाना सहायता 60000 मिलने वाली है। बेटे बेटियों को इसका लाभ मिल सकता है। कृषि, उद्यान, वानिकी एवं पशुपालन क्षेत्र की उच्च शिक्षा अब सुलह होने वाली है। जाहिर तौर पर यह मेधावी बच्चों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है क्योंकि अब गरीब किसान और मजदूर के बच्चे भी ऊंचे सपने देख सकेंगे। सरकार उनके साथ है।
निश्चित तौर पर किसानों को ना सिर्फ की खेती बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को संभालने में भी सीएम योगी आदित्यनाथ मदद कर रहे हैं।







