---Advertisement---

प्रत्येक नारी को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है CM Yogi Adityanath का लक्ष्य, बताया समाज की उन्नति के सही मायने

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महिलाओं के हित में बात करते हुए नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन की खासियत को बताते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और इस दौरान उन्होंने कैसे यूपी में बदलाव के दौर का जिक्र किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 18, 2026 2:30 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: नवरात्रि का हर दिन हमें अलग-अलग संदेश देता है। ऐसे में अष्टमी के मौके पर एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों को जनसंदेश जारी किया गया जहां उन्होंने बताया कि आखिर इस दिन का खास महत्व क्या बताता है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि एक राज्य का विस्तार और विकास तभी संभव है जब एक महिला खुद को आत्मनिर्भर महसूस करेगी। उनकी सुरक्षा और सम्मान देना ही वह सर्वोपरि मानते हैं। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक सफल समाज का मकसद क्या है।

कैसे नारीशक्ति को सीएम योगी आदित्यनाथ दे रहे महत्त्व

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति, पवित्रता और करुणा की प्रतीक मां महागौरी की आराधना हमें स्मरण कराती है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर मां स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को पोषण एवं बेहतर भविष्य मिले तथा प्रत्येक नारी सम्मान के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने नारीशक्ति को प्रदेश की प्रगति का सक्रिय भागीदार बनाते हुए सुरक्षा, सम्मान, पोषण, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का विस्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में इस तरह बदल गया है माफिया राज

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वर्ष 2017 से पहले जहां प्रदेश में बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में दम तोड़ रही थी, वहीं प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमने टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपकर व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नारीशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया। इस पहल ने प्रदेश में पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को अधिक प्रभावी बनाया।

अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं कैसे यूपी की महिलाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हमने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर इसे 3,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया है। साथ ही, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को भी संबल प्रदान किया जा रहा है।आज प्रदेश में बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़कर 31 जनपदों की 4 लाख से अधिक महिलाएं दुग्ध उत्पादन को आय, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

महिलाओं के लिए CM Yogi Adityanath इस तरह ला रहे बदलाव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि “ग्राम पंचायत में बीसी सखी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं। लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को नियमित आय एवं आर्थिक समृद्धि में बदलकर अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित कर रही हैं। माँ महागौरी की कृपा से प्रदेश में आज नारीशक्ति का जीवन सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Kolkata Durga Puja Stampede

अक्टूबर 18, 2026

Rashifal 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026