---Advertisement---

Kolkata Durga Puja Stampede: नवरात्रि के जश्न में मातम! 19 लोगों की गई जान, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ने दिखाई सख्ती

Kolkata Durga Puja Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की जान चली गई। इस बारे में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 18, 2026 11:16 पूर्वाह्न

Kolkata Durga Puja Stampede
Follow Us
---Advertisement---

Kolkata Durga Puja Stampede: नवरात्रि के जश्न के बीच कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। इस दिल दहला देने वाली खबर ने देशभर को स्तब्ध कर दिया है जहां एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए लोगों के बीच अफरातफरी और भगदड़ की वजह से 17 से 19 लोगों की जान चली गई है। ऐसा रिपोर्ट में बताया जा रहा है। वहीं इसे लेकर कोलकाता के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

कैसे मचा कोलकाता पंडाल में भगदड़

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नवरात्रि की सप्तमी को दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। अचानक तेज बारिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित जगहों की तरफ दौड़ने लगे। इस दौरान भारी भीड़ के दबाव और बारिश के करण एग्जिट गेट का एक हिस्सा ढहने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां 19 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं इस दौरान 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं फिलहाल इस मामले में जानकारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMNRF से मृतक परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50000 देने का ऐलान किया है।

Kolkata Durga Puja Stampde को लेकर पीएम मोदी क्या बोले

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोलकाता में भगदड़ दुखद है। दुखी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना। ” उन्होंने कहा कोलकाता में भगदड़ की घटना बहुत दिल दहला देने वाली है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद दे रही है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी आए एक्शन में

इसे लेकर पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ से बहुत दुखी और सदमे में हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन दुखी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयानक घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, DGP, CP और सीनियर अधिकारी मेरे साथ हैं, हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। कैबिनेट के साथी और राज्यसभा MP श्री समिक भट्टाचार्य मेरे साथ थे जब मैं खुद अस्पताल में घायलों से मिलने गया था। हम लगातार ग्राउंड ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं।

वेस्ट बंगाल CM ने पीड़ितों के लिए क्या की बड़ी घोषणा

उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता घायलों को तुरंत मेडिकल केयर देना और प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद और सहायता देना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 लोगों की दुखद मौत हो गई है, और 25 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। राज्य सरकार ने घायलों के लिए 50 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। पीड़ितों के परिवारों को मुआवज़े के तौर पर 25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दी जाएगी और हम निष्पक्ष जांच के लिए एक सिटिंग जज के अंडर STF बनाने के लिए कदम उठाएंगे। इसकी शादी टोल फ्री नंबर पर जारी किया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Rashifal 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 17, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 17, 2026