Navratri 2026: मां दुर्गा के भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और इसके दौरान नवरात्रि अष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो इस व्रत को करते हैं तो यह जरूरी है कि नियमों को जानने के साथ-साथ आप इसे खोलने के सही नियम के बारे में भी जान लें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर ना पड़े। अगर आप नवरात्रि 2026 पर अष्टमी के व्रत करने के बाद यह गलती करते हैं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है क्योंकि आपके पेट के लिए नुकसानदायक है और आपके पाचन पर इसका असर पड़ सकता है।
क्या गलती करते हैं व्रत के बाद लोग
View this post on Instagram
एक्सपर्ट का कहना है कि नवरात्रि के दौरान लोग व्रत तो करते हैं लेकिन व्रत खोलने का सही तरीका नहीं अपनाते हैं। दरअसल लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद अचानक भारी खाना आपके पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पूरे दिन भूखे रहने के बाद अगर आप भी पकवान बनाकर खाने की सोच रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
कैसे व्रत खोलने से स्वास्थ्य पर नहीं पड़ेगा असर
इसके साथ नवरात्रि 2026 पर अष्टमी का व्रत अगर आप कर रहे हैं। व्रत खोलते समय इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले हल्का लिक्विड डाइट ले। आप सूप से व्रत तोड़ सकते हैं। इसके बाद एक्सपर्ट खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं और फिर खाना खाने के लिए उपयुक्त समय बताते हैं। इससे न सिर्फ आपको एनर्जी मिलती है बल्कि आपके पाचन पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
Navratri 2026 व्रत के बाद क्या खाने से बचें
बता दे कि एक्सपर्ट की माने तो एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से पेट दर्द भारीपन और अपच की समस्या हो सकती है। जहां तक हो सके तुरंत बाद संतरा, नींबू या कोई भी अन्य खट्टे फल खाने से परहेज करें क्योंकि यह आपके लिए एसिडिटी पैदा कर सकती है। इतना ही नहीं चाय पीना और बहुत ज्यादा मीठा खाना भी नुकसानदेह हो सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







