---Advertisement---

Navratri 2026: 83 साल के अमिताभ बच्चन के इस डाइट रूटीन को 9 दिन आप भी आजमाएं, वेट कंट्रोल के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

Navratri 2026: अगर आप भी अमिताभ बच्चन की तरह हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो करते हैं तो नवरात्रि के दौरान इसका फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे खुद को रख सकते हैं हेल्दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 11, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Navratri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2026: 83 साल की उम्र में भी बिग बी लोगों की धड़कनों में बसते हैं। उनका जब भी जिक्र होता है तो फैंस के चेहरे पर एक खुशी की लहर देखी जाती है। यह सच है की बढ़ती उम्र के साथ अपनी फिटनेस का ध्यान रखने में अमिताभ बच्चन कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। नवरात्रि 2026 पर आप भी नौ दिनों तक उनके द्वारा अपनाए गए डाइट को फॉलो कर सकते हैं जो आपके लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन की सलाह दी जाती है।

इस तरह करें Navratri 2026 पर सुबह की शुरुआत

अगर बात करें अमिताभ बच्चन की तो वह अपनी डाइट में सुबह की शुरुआत नारियल पानी, प्रोटीन शेक या आंवला जूस के साथ करते हैं। उसके अलावा वह ड्राई फ्रूट लेना पसंद करते हैं। नवरात्रि के दौरान खाली पेट नारियल पानी, आंवला जूस या नींबू पानी पिए। इसके साथ आप बादाम, अखरोट और मखाने के साथ ताजे फलों का सेवन कर सकते हैं।

चीनी और मिठाई से कैसे रखें खुद को दूर

रिपोर्ट में बताया जाता है कि 83 वर्षीय बिग बी अपनी डाइट में चीनी और मिठाइयों को पूरी तरह से दूर रखते हैं। आप भी व्रत के दौरान फलाहारी चीजों में अगर मीठी चीजों का सेवन करते हैं तो आप नेचुरल शुगर पर ध्यान दें। जैसे खजूर या फिर कम मीठे दूध या फल का सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों से दूर रहते हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन को लेकर कहा जाता है कि वह जंक फूड, प्रोसेस फूड और डीप फ्राई फूड से दूर रहते हैं। आप भी इस दौरान पूरी और बाजार के चिप्स खाने की बजाय घर में ही मखाने, उबले हुए आलू या सिंघाड़े के आटे का चीला खा सकते हैं।

हल्का भोजन क्यों है जरूरी

कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन को रात के समय हल्का खाना पसंद है। ऐसे में आप भी नवरात्रि के दौरान लौकी की सब्जी, मखाने की खीर या फिर कोई भी हल्का खाना ले। इससे आपको फायदा हो सकता है और यह वेट लॉस में भी फायदेमंद है।

हाइड्रेशन को लेकर बिग बी की क्या है राय

कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी और जूस का सेवन करते हैं। ऐसे में आप भी नवरात्रि 2026 के दौरान जहां तक हो सके छाछ या जूस का सेवन करते रहे ताकि एनर्जी बनी रहे।

 

अगर आप नवरात्रि 2026 के दौरान इस तरह से हेल्दी और सिंपल डाइट को फॉलो करते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा बल्कि आपकी एनर्जी भी बरकरार रहेगी।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 10, 2026