CM Yogi Adityanath: शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जगह-जगह पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच मेरठ सहारनपुर खंड क्षेत्र के गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत करने के साथ ही लोगों को जन संदेश दिया है। ‘सबका साथ सबका विकास’ भावना को लेकर बात करते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी सरकार की तरफ से लोगों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों से खास अपील भी की है। आइए जानते हैं सीएम योगी की तरफ से क्या कहा गया है।
CM Yogi Adityanath की वजह से राज्य में हो रहा चौतरफा विस्तार
शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव में मेरठ-सहारनपुर खंड क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज जनपद गाजियाबाद में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा, विकास, वेलफेयर, रोजगार, महिला सुरक्षा और दंगाइयों से निपटने के लिए समान भाव से कार्य किया है।
सभी से आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 16, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव में मेरठ-सहारनपुर खंड क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज जनपद गाजियाबाद में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। साथ-सबका विकास’ की भावना के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा, विकास, वेलफेयर, रोजगार, महिला सुरक्षा और दंगाइयों से निपटने के लिए समान भाव से कार्य किया है।” इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों से निपटने के साथ ही महिला की सुरक्षा के साथ-साथ बेरोजगारी को खत्म करने की बात की है जो कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है।
लोगों से सीएम योगी ने क्या की खास अपील
वहीं इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी से आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। उनके पोस्ट से इतना बताया गया है कि अगर भाजपा को लोगों से समर्थन मिलता है तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में विकास का काम भी किया जाएगा। जहां शिक्षा से लेकर वेलफेयर, स्वास्थ्य, महिला की सुरक्षा और बेरोजगारी को खत्म करने के लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद को तत्पर बताया है। यह सच है कि यूपी में चौतरफा विकास देखा भी जा रहा है। जहां सीएम योगी जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी सुविधाओं का फायदा दे रहे हैं।







