---Advertisement---

स्वच्छ काशी को धरातल पर साकार करने वाले स्वच्छता मित्रों को CM Yogi Adityanath ने किया सम्मानित, हर आंगन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

CM Yogi Adityanath: हर किसी को सरकारी फायदा मिल सके और यूपी में विकास की लहर देखी जा सके। इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास जारी है। ऐसे में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने काशी को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2026 3:06 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में स्वच्छता साफ सफाई और हर तरीके से जगह-जगह पर लोगों को हर सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए सरकार किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरत रही है। इस सबके बीच स्वच्छ काशी के मिशन को साकार करने वाले स्वच्छता कर्मी को सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या पैगाम लिख गया। कैसे उन्होंने काशी में विकास के लहर को लेकर बात करते हुए दिखे। जानिए डिटेल्स में।

कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वच्छ काशी के स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अविनाशी काशी अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नए कलेवर और आभा के साथ आगे बढ़ रही है।आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ काशी के विजन को धरातल पर साकार करने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। मैं आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन की सरकार अपने स्वच्छता मित्रों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सभी को शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

CM Yogi Adityanath इस तरह कर रहे यूपी के लोगों का चौतरफा विकास

दरअसल इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि “सेवा का सम्मान समाज को संवेदनशील बनाता है, महापुरुषों की स्मृतियां उसे अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और ‘अपना घर’ हर परिवार को स्वाभिमान के साथ जीने का आधार देता है। इसी भावना के साथ आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करूंगा। इसके उपरांत तीर्थराज प्रयागराज में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू मसुरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण, माफिया से मुक्त कराई 9,811 वर्ग मीटर भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत 191 करोड़ से अधिक लागत से 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को चाबी का वितरण होगा।

यूपी सरकार के मुताबिक हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और हर आंगन में खुशहाली पहुंचाने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि अलग-अलग तरीके से हर किसी को सरकारी फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026