CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों का सम्मान करने के लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास किया जाता है। यह कहीं ना कहीं सीएम योगी आदित्यनाथ समाज के मार्गदर्शक के तौर पर शिक्षक को मानते हैं। वही बीते दिन शिक्षक सम्मेलन में सम्मिलित होकर सीएम ने लोगों से इसे लेकर बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान के लिए काम किया और कैसे स्कूल के साथ-साथ शिक्षा और शिक्षकों को तवज्जो दिया जा रहा है आइए जानते हैं।
शिक्षकों के लिए क्या बोले CM Yogi Adityanath
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और देश का भविष्य तय करते हैं।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आज जनपद गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
सभी सम्मानित शिक्षकों से आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 12, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और देश का भविष्य तय करते हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आज जनपद गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। सभी सम्मानित शिक्षकों से आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।”
CM Yogi Adityanath ने लाखों शिक्षकों को दिया मौका
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के काम को गिनवाते हुए कहा कि जब वर्ष 2017 में हम लोग आए थे, प्रदेश के अंदर डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली थे। हम लोगों ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की और सभी का निष्पक्ष चयन हुआ।शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों के हित में जो अच्छा होगा, सरकार उस दिशा में कदम उठाने में नहीं हिचकेगी। निश्चित तौर पर सरकार शिक्षक एवं सरकारी राज्य कर्मचारियों के हित में फैसला लेने में कभी भी पीछे नहीं है और उनके लिए तरह-तरह की मुहिम ला रही है।
कैशलेस चिकित्सा योजना से लेकर स्कूल में हर तरह की सुविधा प्रदान करने में सरकार पीछे नहीं है और यह उनकी सफलता को दिखाने के लिए काफी है। छात्रों को पढ़ाने के लिए अब डिजिटल सुविधाएं प्रदान की जा रही है जो यूपी सरकार की पहल की वजह से संभव हो सका है।







