---Advertisement---

बहन की सुरक्षा के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की CM Yogi Adityanath ने की अपील, नवरात्रि के मौके पर देखें क्या है जनसंदेश

CM Yogi Adityanath: नवरात्रि के मौके पर आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या जन संदेश जारी किया गया है। जहां महिलाओं की सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर बात की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 2:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी की पाती के जरिए अपने दिल की बात करने में कभी भी मुख्यमंत्री पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही लोगों से एक खास अपील की है जहां महिलाओं के लिए उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों से बहनों की सुरक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की राह पर आगे बढ़ाने के लिए संकट होने के लिए कहा है। आइए जानते हैं योगी की पाती में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से क्या संदेश दिया गया है।

नवरात्रि पर देखें CM Yogi Adityanath ने क्या दी लोगों को खास जानकारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “महिषासुरमर्दिनी की विजय और शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र पर आप सभी को हृदय से मंगलकामनाएं। अहंकार, दुराग्रह, आसक्ति और बढ़ती नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विनम्रता, साहस, शक्ति, संकल्प, न्याय और धर्म की विजय का भाव ही मां के नौ स्वरूपों में निहित है। आज भी जब समाज ऐसी प्रवृत्तियों से संघर्ष करता है, तब नवरात्र हमें स्मरण कराता है कि सज्जनता तभी प्रभावी होती है, जब उसमें शक्ति और संकल्प का सामर्थ्य हो।”

यूपी की जनता से सीएम योगी ने क्या की खास अपील

मुख्यमंत्री का कहना है कि “उत्तर प्रदेश आज आस्था, संस्कृति और परंपरा के पुनर्जागरण का सशक्त केंद्र बन रहा है। इसी चेतना को सार्थक बनाने के लिए बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर दिए जा रहे हैं। आइए, नवरात्र के इस पावन अवसर पर उपासना एवं उपवास के साथ एक संकल्प यह भी लें कि किसी बहन की सुरक्षा के लिए उसकी आवाज बनेंगे, किसी बालिका की शिक्षा में सहयोग करेंगे और किसी महिला के आत्मनिर्भर बनने की राह में उसका संबल बनेंगे।”

महिलाओं के विकास में यूपी सरकार की भागीदारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जब महिषासुर के अत्याचार से तीनों लोकों में त्राहि मच गई तब देवताओं की सामूहिक ऊर्जा से एक ऐसी दिव्य शक्ति का प्राप्त हुआ जो साक्षात आदिशक्ति थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है प्रमुख शक्तिपीठों में नवरात्र पर श्रद्धालुओं की आस्था और युवाओं की बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हमारी सरकार ने वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान प्रारंभ किया था। इसका उद्देश्य नारी सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को जन भागीदारी से जोड़ना था। आज लगभग 44000 से अधिक महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा है। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20% आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करने की अपील की है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026