---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का है अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति! मां कालरात्रि को ध्यान कर लोगों को दिया संदेश

CM Yogi Adityanath: मां कालरात्रि को याद करते हुए सीएम ने बताया कि कैसे यह दिन मुख्य संदेश देता है। कैसे यूपी में दिक्कत 9 सालों में परिवर्तन के दौर देखे गए हैं। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2026 1:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: नवरात्रि शुरू होने के बाद से लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से हर मां के स्वरूप के बारे में विश्लेषण किया जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह बताया जाता है कि आखिर मां का वह रूप क्या संदेश देता है। वहीं इस सब के बीच मां कालरात्रि को लेकर मुख्यमंत्री ने पोस्ट में इस दिन की खासियत बताते नजर आए। कैसे यह संदेश देता है और कैसे अधर्म के अंत के बारे में बताता है। इस बारे में बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने किस तरह से लोगों को अपनी बात कही है। जानिए पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

मां कालरात्रि को लेकर क्या बोले सीएम योगी

2017 से पहले और उसके बाद आए परिवर्तन को लेकर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोस्त असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली माँ कालरात्रि का दिव्य स्वरूप हमें संदेश देता है कि अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधार है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में रक्तबीज रूपी माफिया, दंगाइयों और अपराधियों के आतंक से उत्पन्न भय एवं अराजकता के अंधकार/वातावरण ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व स्वावलंबन की राह में गंभीर बाधाएं खड़ी कर दी थीं।

अपराध और अपराधियों के प्रति क्या आया बदलाव

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा विगत 9.5 वर्षों में डबल इंजन सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने इन आसुरी शक्तियों का दमन कर प्रदेश में कानून का राज एवं भयमुक्त वातावरण की स्थापना की है।मिशन शक्ति, इंटीग्रेटेड 1090 हेल्पलाइन, महिला बीट पुलिसिंग और सेफ सिटी परियोजना जैसी पहलों ने बहन-बेटियों के लिए घर की चौखट से लेकर सड़क, शिक्षण संस्थानों व कार्यस्थलों तक एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया है।

महिलाओं को लेकर CM Yogi Adityanath ने लाए ये बदलाव

अपने शासन में सीएम योगी आदित्यनाथ है किन चीजों में बदलाव लाया। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस रिस्पॉन्स टाइम का वर्ष 2016 के 65 मिनट से घटकर मात्र 5 मिनट रह जाना, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की तत्परता और महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। सुरक्षा के इसी विश्वास से प्रेरित होकर आज महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर कार्य कर रही हैं। महिला श्रम बल भागीदारी का 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की नारी शक्ति, अर्थशक्ति बनकर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है।

 

कृषि, उद्योग, सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा दी है। यही भागीदारी उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय में हुई तीन गुनी वृद्धि की यात्रा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि कैसे 2017 के बाद यूपी में परिवर्तन का दौर देखा गया है जहां महिलाओं से लेकर बाकी सभी लोगों को राहत प्रदान की गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Abhijeet Dipke

अक्टूबर 17, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026