---Advertisement---

हर किसी को मिले घर के लिए मालिकाना हक! CM Bhagwant Mann के इस पहल से 286 परिवारों की जिंदगी में लौटी खुशियां

CM Bhagwant Mann: पंजाब के हर परिवार को मालिकाना हक मिल सके और किसी भी तरह की कोई परेशानी या कानूनी झंझट न हो इसका प्रयास लगातार सरकार की तरफ से किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 20, 2026 3:21 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: हर किसी को अपने घर का मालिकाना हक मिले यह पंजाब के हर नागरिक का हक है। यही वजह है कि सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत हर पंजाब के परिवार को अपना घर मिल सके। पंजाब सरकार के इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लाल लकीर के भीतर रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों और घर के लिए मालिकाना हक मिले। मान सरकार का यह कदम निश्चित तौर पर सराहनीय और अहम कदम है जिससे लोगों को उनके पुश्तैनी घर का कानूनी हक मिल सकता है।

जानिए क्या है मान सरकार की मेरा घर मेरे नाम पहल

 

कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि “हर परिवार के लिए एक घर हर घर के लिए मालिकाना हक आज पटियाला ग्रामीण के जस्सोवाल गांव में मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत 286 परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र बांटे गए। मान सरकार की यह पहला यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है कि लोगों को उनका हक मिल सके। लोगों के पास अपने घरों के पक्के सरकारी दस्तावेज हो सके जिससे उनकी संपत्ति पूरी तरह से सुरक्षित हो सके।

कैसे CM Bhagwant Mann की पहल से मिल रहा लोगों को हक

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के इस पहल की बात करें तो घर के मालिकाना हक मिलने से उनकी संपति पर उनका अधिकार हो जाता है। वह कहीं भी इसे कानूनी तौर पर दिखा सकते हैं। संपत्ति को लेकर किसी भी तरह की आपसी विवाद और कानूनी झंझट न हो सके इस दिशा में भी पंजाब सरकार का यह पहल है। लोगों के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है और हर किसी को अपने नाम पर घर मिल सके इसके लिए प्रमाण पत्र जरूरी है।

जाहिर तौर पर पंजाब के लोगों के लिए यह मुहिम किसी सौगात से कम नहीं है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 20, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026

Mohan Bhagwat

अक्टूबर 20, 2026