---Advertisement---

Viral Video: स्कूटी लेकर निकली पापा की परी ने सांप के साथ किया कांड, देखने वालों के गले में अटकी जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूटी चलाती हुई लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसके सामने सांप आ जाता है। इसके बाद वो कुछ ऐसा करती है, जिसके कारण उसकी वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 20, 2026 4:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  स्कूटी चलाती लड़कियों के द्वारा असकर कुछ ऐसी हरकतें कर दी जाती हैं, जिसक कारण वो वायरल हो जाती हैं। इसीलिए कुछ यूजर्स इन्हें पापा की परी कहकर चिड़ाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इन लड़कियों मजाक किया जाता है। एक बार फिर से यूजर्स को स्कूटी चलाने वाली लड़कियों को ट्रोल करने का मौका मिल गया है। दरअसल, इंटरनेट पर एक स्कूटी चलाती हुई लड़की की हरकत काफी चर्चा में बनी हुई है।  उसके सामने अचानक से सांप आ जाता है। इसके बाद वो कुछ ऐसा करती है। जिसे देखने वालों के होश भी उड़ते हैं और हंसी भी आती है।

क्या हुआ जब पापा की परी की स्कूटी के नीचे आया सांप

स्कूटी चलाती लड़की से सामने आए सांप के वायरल वीडियो को एक्स पर Hari Har नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बहुत मजाक बना लिया पापा की परी का इसने सारे मिथक तोड़ डाले हैं ! ये स्कूटी रोकती है ब्रेक लगाकर पैर से नहीं जमीन पर पैर रखती ही नहीं ये परी।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, लड़की की चलती हुई स्कूटी के नीचे एक बड़ा सांप आ जाता है। इस दौरान युवती डर जाती है और ब्रेक लगातार अपने पैरों को ऊपर कर लेती है।  युवती की हरकत को देखकर वहां से सांप अपनी जान बचाकर बहुत ही मुश्किल से भागता है। अब इसी घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखकर यूजर्स खूब हंस रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स हंस रहे

सांप और स्कूटी चलाती लड़की का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 20 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 36000 से ज्यादा व्यूज आऐ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘आज परी ने सांप को भी घसीट लिया’। दूसरा लिखता है, ‘हे भगवान, आज तो बचा लिया  सांप को..!’ तीसरा लिखता है, ‘सांप भी अपनी जान बचाकर भागा परी के भय से ।’ इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026