---Advertisement---

विजयादशमी से क्या प्रेरणा लें? CM Yogi Adityanath ने हार्दिक बधाई देते हुए कही ये बात

CM Yogi Adityanath: विजयदशमी का त्यौहार हमें क्या खास संदेश देने के लिए है और किस तरह से खुद को आप प्रेरित कर सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या संदेश दिया गया है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 20, 2026 2:08 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाता है जहां अलग-अलग जगह पर रावण दहन किया जाता हैं। राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम ने रावण पर विजय हासिल कर इतिहास रचा। इस दिन की खासियत है जो सदियों से चली आ रही है लेकिन क्या आपको पता है कि यह हमें क्या प्रेरणा देती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए जो कहा वह निश्चित तौर पर खास है। किस तरह से उन्होंने इस दिन के बारे में जिक्र किया और क्यों इसे प्रेरणादाई बताया है।

विजयादशमी पर क्या बोले CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “यतो धर्मस्ततो जयः। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” निश्चित तौर पर विजयदशमी का दिन भगवान राम का रावण जैसे असुर पर जीत का प्रतीक है जहां इस खास दिन को बुराई पर जीत का प्रतीक बताया जाता है। वहीं इस दौरान रावण दहन के साथ इस खास पर्व को और भी खूबसूरत बनाया जाता है।

विजयादशमी का त्यौहार क्यों होता है खास

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।” जाहिर तौर पर विजयादशमी का दिन लोगों के लिए यह सीखने का है कि हम अपनी जिंदगी में अहंकार और नकारात्मकता को खत्म करके सत्य के मार्ग पर चल सकते हैं क्योंकि इसी पथ पर हमें जीत मिलती है। सत्य और धर्म के पद पर निश्चित तौर पर सर्वनाश होता है। विजयदशमी का खास त्यौहार त्योहार हमें यही बताता है और यही संदेश देता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026

Mohan Bhagwat

अक्टूबर 20, 2026

S Jaishankar

अक्टूबर 20, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 20, 2026