---Advertisement---

Lucknow News: अटल नगर आवासीय योजना के तहत मिलेगा सपनों का घर, इस तारीख को 2400 से अधिक फ्लैटों के लिए लगेगी लॉटरी; सुविधा जान रह जाएंगे दंग

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबरे आपके काम की हो सकती है। इस तारीख को एलडीए लॉटरी निकालने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2026 1:48 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबरे आपके काम की हो सकती है। गौरतलब है कि एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण 8 और 9 जनवरी 2026 को लॉटरी के तहत 1 बीएचके और 2 बीएचके के फ्लैट मुहैया कराने जा रहा है। बता दें कि लॉटरी के तहत 2400 से अधिक फ्लैटों की बिक्री की जाएगी। बता दें कि अटल नगर आवासीय योजना के तहत एलडीए इसकी बिक्री करने जा रहा है। गौरतलब है कि इन फ्लैटों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अटल नगर आवासीय योजना के तहत मिलेगा सपनों का फ्लैट

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अटल नगर आवासीय योजना भारत का विकास, हर परिवार को आवास, 8 एवं 9 जनवरी, 2026 को कुल 2,496 फ्लैटों के लॉटरी ड्रॉ का आयोजन होगा। बता दें कि 8 जनवरी 2026 को 1 बीएचके के 1832 फ्लैटों के समस्त श्रेणी के आवेदकों के मध्य लॉटरी लगेगी। इसके अलावा 9 जनवरी 2026 को 2 बीएचके के 664 फ्लैटों के समस्त श्रेणी के आवेदकों के मध्य लॉटरी का आयोजन किया जाएगा”। बता दें कि लॉटरी का आयोजन मर्करी हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा।

फ्लैटों में मिलेंगी ये खास सुविधाएं – Lucknow News

फ्लैटों में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो स्वच्छ जल आपूर्ति, निर्बाध विघुत आपूर्ति, 24 घंटे 7 दिन सुरक्षा व्यवस्था, लिफ्ट पार्किंग, इसके साथ ही परिसर में हरियाली, बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित पार्क और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी दी जा रही है। इन सुविधाओं का उद्देश्य यह है कि लोग केवल एक मकान नहीं, बल्कि एक बेहतर जीवन जी सकें। यानि हर लिहाज से यह फ्लैट आम लोगों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसके साथ कि कम पैसों में अपने सपनों का घर ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक 5 हजार से अधिक लोगों ने अटल नगर आवासीय योजना के तहत आवेदन कर चुके है। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी होगी। यानि जिसका लॉटरी में नाम आया, उसे ही ये फ्लैट मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026