---Advertisement---

Lucknow News: LDA की खास पेशकश! पहले आओ पहले पाओ के तहत मात्र इतने लाख में 3BHK फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, इन प्राइम लोकेशन पर खरीदे घर

Lucknow News: एलडीए यानि लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी लखनऊ के प्राइम लोकेशन पर घर खरीदारों को 1,2,3 बीएचके दे रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 28, 2025 5:09 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: एलडीए यानि लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी लखनऊ के प्राइम लोकेशन पर घर खरीदारों को 1,2,3 बीएचके दे रहा है, जिसे लेकर खुद LDA ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी है। यानि अगर आप भी लखनऊ में रहते है, और अपना सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। गौरतलब है कि यूपी की राजधानी में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है, यहां रह रहे लोगों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी बीच एलडीए लखनऊ के कई प्राइम लोकेशन पर लोगों के लिए नए फ्लैट लेकर आया है।

पहले आओ पहले पाओ के तहत 1, 2 और 3BHK फ्लैट खरीदने का मौका

आपको बता दें कि LDA ने इससे जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से शेयर की है, उन्होंने अपनेएक्स हैंडल पर लिखा कि जल्दी कीजिए, सिर्फ 3 दिन शेष! लखनऊ विकास प्राधिकरण की “पहले आओ पहले पाओ” योजना के अंतर्गत अपने घर का सपना करें साकार, लखनऊ शहर में प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK तथा 3BHK फ्लैट उपलब्ध है। इन फ्लैटों की कीमत 22 लाख से 1 करोड़ रूपये तक है।

लखनऊ के इन प्राइम लोकेशन पर है खूबसूरत फ्लैट्स

एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार श्रवण, आद्रा, सनराइज-मृगशिरा, मघा, आश्लेषा, सोपान एनक्लेव-2, पूर्वा, रतनलोक, स्मृति अपार्टमेंट पर लागू है, वहीं अगर 45 लाख से कम रेट के फ्लैट खरीदता है तो उसे 1.50 लाख रूपये की छूट मिलेगी।

इसके अलावा अगर 45 लाख से ऊपर का फ्लैट खरीदता है तो उसे 2 लाख रूपये की छूट मिलेगी। वहीं यह ऑफर केवल 30 जून 2025 तक की वेलिड है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों 25% एवं सामान्य नागरिक 35% भुगतान पर पाएँ तुरंत कब्जा इसके अलावा आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर पूर्ण धनराशि जमा करने पर पाएँ 6% से 3% तक की छूट भी है।

एक से अधिक फ्लैट भी खरीद सकते है ग्राहक

LDA द्वारा दी जानकारी के अनुसार ग्राहक अब अब एक से अधिक फ्लैट खरीद सकते है। वहीं अगर साइट विजिट के लिए संपर्क करें: 7081100460, 7081100460 (सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) एवं विजिट कर सकते है। वहीं ग्राहक वेबसाइट http://property.upda.co.in के माध्यम से भी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026